For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ram Rahim On Parole: फिर पैरोल पर बाहर आएगा राम रहीम, 50 दिनों की मिली इजाजत

03:17 PM Jan 19, 2024 IST | Jivesh Mishra
ram rahim on parole  फिर पैरोल पर बाहर आएगा राम रहीम  50 दिनों की मिली इजाजत

Ram Rahim On Parole: साध्वी दुष्कर्म सहित कई मामलों में साल 2017 से जेल में सजा काट रहा राम रहीम फिर पैरोल पर बाहर आएगा। वह रोहतक की सनारिया जेल में बंद है। दरअसल, आज आठवी बार राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी गई है। इससे पहले राम रहीम को 8 बार पैरोल दी जा चुकी है। इससे पहले सितंबर में राम रहीम पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके साथ ही इस बार ऐसा माना जा रहा है कि राम रहीम बागपत स्थित आश्रम में समय बिताएगा।

राम रहीम को 50 दिनों की मिली पैरोल

दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं है कि राम रहीम को 50 दिनों के लिए पैरोल दिया गया है। इससे पहले भी 8 बार राम रहीम को पैरोल दिया जा चुका है। अब इसे 9वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि राम रहीम पैरोल पर जेल से निकलने के बार बागपत में स्थित अपने आश्रम में ही समय बिताएगा। इससे पहले भी वह बागपत में ही अपना समय व्यतित किया था।

2017 में राम रहीम को सुनाई गई थी सजा

बता दें कि पैरोल देना राज्य का अधिकार होता है और यह जेल में कैदी के अच्छे व्यवहार को देखने के बाद दिया जाता है। दरअसल, राम रहीम को साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। सजा सुनाने के बाद अब तक राम रहीम 8 बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है। वहीं, राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप का आरोप है। इस आरोप में राम रहीम को 20 साल की कैद और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इन सभी मामलों में कोर्ट के फैसला आने के बाद राम रहीम को 2017 में जेल भेजा गया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×