Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राम रहीम के 5 सुरक्षाकर्मियों को किया गया बर्खास्त

NULL

06:25 PM Aug 31, 2017 IST | Desk Team

NULL

राम रहीम को कोर्ट से भगाने की कोशिश के आरोप में ५ सुरक्षा कर्मियों को हरियाणा सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। ये पांचों सुरक्षा कर्मी हरियाणा पुलिस के जवान हैं। इन पांचों पर देश विरोधी नारे लगाने का भी आरोप है। ये पांचों राम रहीम की सुरक्षा में तैनात थे। बताते चलें कि अदालत परिसर से राम रहीम की जेड प्लस सुरक्षा में लगे कर्मियों के साथ उनके सुरक्षा कर्मियों ने अपने वाहन से उन्हें भगाने का प्रयास किया था। वे राम रहीम को उसके हजारों समर्थकों के पास ले जाना चाहते थे, जो अदालत परिसर से एक किमी की दूरी पर ही जमा थे।

अगर डेरा प्रमुख अपने भक्तों के बीच पहुंच जाते तो सुरक्षाकर्मियों के लिए लोगों को हताहत किए बिना राम रहीम को गिरफ्तार करना बहुत कठिन हो जाता। पंचकूला के सेक्टर २ में अदालत परिसर में मौजूद हरियाणा पुलिस के कुछ अधिकारियों और अर्धसैनिक बल के कर्मियों ने तत्काल इस स्थिति को भांप लिया और दुष्कर्म के दोषी करार दिए गए राम रहीम के इन पांचों सुरक्षा कर्मियों से हाथापाई के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।

राम रहीम की सिक्योरिटी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कृष्ण दास, हेड कांस्टेबल अजय, राम सिंह और विजय सिंह तथा कांस्टेबल बलवान सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article