Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2019 से पहले बन जाएगा राम मंदिर : गिरीराज

NULL

01:29 PM Dec 26, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी में राजतंत्र की निशानी करार दिया है, जिसे लेकर उन्हें कोई आशंका नहीं थी। उन्होंने जहां धारा 370 का मामला कानून की समीक्षा होने की बात कही है, वहीं पर अध्योध्या को राजनीति का मुद्दा न बनाकर 2019 लोकसभा चुनावों से पहले मंदिर बनाने का दावा किया है। जी.एस.टी के मुद्दे पर भी उन्होंने राज्य सरकारों पर लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

लुधियाना दौरे पर पहुंचे गिरिराज ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी के प्रधान बनने से उन्हें कोई आशंका नहीं थी। दरअसल कांगे्रस पार्टी में आज भी राजतंत्र चल रहा है, जहां मां ने बेटे सत्ता सौंपी है। जबकि आज के वक्त में लोगों का चुना व्यक्ति ही नेता बनता है। जैसे अंबानी, अडानी जैसी कंपनियों में उनका बेटा कल को मालिक बनेगा। हालांकि कांगे्रस चाहे कल को वाड्रा या फिर प्रियंका गांधी को अपना प्रधान चुन ले, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

अयोध्या में राम मंदिर और जममू कश्मीर में धारा 370 को लेकर उन्होंने कहा कि धारा 370 को लेकर कहा कि यह मामला कानूनी समीक्षा में है, जो जल्द ही भारत में एक कानून होगा। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए राजनीति का मुद्दा नहीं है और हो सकता है कि 2019 लोकसभा चुनावों से पहले राम मंदिर बन जाए।

गुजरात चुनावों में पार्टी की सीटें कम आने के विषय पर उन्होंने कहा कि चुनाव आंकड़ों का गणित है। वहां बीते 22 साल से भाजपा सत्ता में रही है, लेकिन हिमाचल में राहुल गांधी कांग्रेस की सत्ता बरकरार नहीं रख पाए। अरुणाचल प्रदेश में भी कांगे्रस को हार का सामना करना पड़ा था। 2019 लोकसभा चुनावों में पार्टी की नीति के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर ये चुनाव लड़ेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से देश में एन.डी.ए की सरकार बनेगी।

लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी वक्त में लालू उत्तर भारत के एक लोकप्रिय नेता होते थे, लेकिन उन्हें जनता की सौंपी कुर्सी पर बैठकर गलत काम करने ही यह सजा मिली है। जी.एस.टी को राज्य सरकारों व हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा केन्द्र पर उनकी किश्त समय पर न देने के आरोप पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के वित्त मंत्री भी जी.एस.टी काउंसिल के सदस्य हैं और उन्हें सब कुछ पता है, जो लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं। इसी तरह, उन्होंने उद्यमियों को भी केन्द्र सरकार का साथ देने की अपील की।

– सुनीलराय कामरेड

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Advertisement
Next Article