Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रमजान सभी इंसानों के लिए रहमत का महीना - शाही इमाम पंजाब

रोजेदारों ने आज शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई और विश्व शांति की दुआ की गई। पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना दुनिया भर के इंसानों के लिए रहमत है

03:32 PM Jun 02, 2018 IST | Desk Team

रोजेदारों ने आज शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई और विश्व शांति की दुआ की गई। पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना दुनिया भर के इंसानों के लिए रहमत है

लुधियाना : रोजेदारों ने आज शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई और विश्व शांति की दुआ की गई। फील्डगंज चौंक में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में इस मौके पर हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना दुनिया भर के इंसानों के लिए रहमत है।

इस पवित्र महीने में रोजदारों के साथ-साथ सभी इंसानों को अल्लाह ताआला का विशेष कर्म होता है। शाही इमाम ने कहा कि इस मुबारक महीने में एक नेकी के बदले 70 नेकियों का सवाब दिया जाता है। खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांगनें वालों की तौबा कबूल की जाती है। उन्होनें कहा कि रोजदारों को चाहिए कि वे चुगली जैसे गुनाहों से बचे। दूसरों का दिल दुखा कर खुदा की नाराजगी मोल ना लें। बल्कि रोजा रखने के बाद अपने गुनाहों की माफी मांगते रहा करें।

शाही इमाम ने कहा कि अल्लाह ताआला बड़ा रहीम है और माफ करने वालों को पसंद करता है। अकड़ कर चलने वाले, घमंड करने वाले लोग खुदा को बिल्कुल भी पंसद नहीं है। वर्णनयोग है कि आज पवित्र रमजान शरीफ के मौके पर नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में आए रोजदारों ने सख्त गर्मी की परवाह ना करते हुए तेज धूप में बड़े ही सूकून सें नमाज अदा की और मस्जिदों के बाहर खुदा के नाम पर दान मांगने वालों को खूब दान दिया।

– रीना अरोड़ा

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article