Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रमजान सभी इंसानों के लिए रहमत का महीना है : शाही इमाम पंजाब

रोजेदारों ने आज शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई और विश्व शांति की दुआ की गई।

04:36 PM May 24, 2019 IST | Shera Rajput

रोजेदारों ने आज शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई और विश्व शांति की दुआ की गई।

लुधियाना :  रोजेदारों ने आज शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई और विश्व शांति की दुआ की गई। 
Advertisement
फील्डगंज चौंक में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में इस मौके पर हजारों मुस्लमानों को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना दुनिया भर के इंसानों के लिए रहमत है। 
इस पवित्र महीने में रोजदारों के साथ-साथ सभी इंसानों को अल्लाह ताआला का विशेष कर्म होता है। शाही इमाम ने कहा कि इस मुबारक महीने में एक नेकी करने के बदले में 70 नेकियों का सवाब मिलता है, अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगनें वालों की तौबा कबूल की जाती है। 
उन्होनें कहा कि रोजदारों को चाहिए कि वे चुगली जैसे गुनाहों से बचे। दूसरों का दिल दुखा कर खुदा की नाराजगी मोल ना लें। बल्कि रोजा रखने के बाद अपने गुनाहों की माफी मांगते रहा करें। शाही इमाम ने कहा कि अल्लाह ताआला बड़ा रहीम है और माफ करने वालों को पसंद करता है। अकड़ कर चलने वाले, घमंड करने वाले लोग खुदा को बिल्कुल भी पंसद नहीं है। 
वर्णनयोग है कि आज पवित्र रमजान शरीफ के मौके पर नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में आए रोजदारों ने सख्त गर्मी की परवाह ना करते हुए तेज धूप में बड़े ही सूकून सें नमाज अदा की और मस्जिदों के बाहर खुदा के नाम पर दान मांगने वालों को खूब दान दिया। 
– रीना अरोड़ा
Advertisement
Next Article