टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फैंस के साथ Ranbir Kapoor का बर्ताव देख हैरान हुए लोग, कॉमेंट कर Brahmastra एक्टर के लिए कह दी ये बात

हाल ही में अयान और रणबीर कपूर एक थिएटर पहुंचे थे। इतना ही दोनों वहां मौजूद ‘ब्रह्मास्त्र’ देखने आए फैंस से भी मिले। लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

05:37 PM Sep 24, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में अयान और रणबीर कपूर एक थिएटर पहुंचे थे। इतना ही दोनों वहां मौजूद ‘ब्रह्मास्त्र’ देखने आए फैंस से भी मिले। लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

रणबीर कपूर स्टारर
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा
रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म की रिलीज को दो हफ्तों से ज्यादा का वक्त हो गया
है लेकिन लोगों के बीच मूवी को लेकर पहले जैसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस
फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन
अहम किरदार में हैं।

Advertisement

वहीं शाहरुख खान के
कैमियो ने भी लोगों के बीच मूवी को लेकर नया ही बज बना दिया है। हर किसी की जुबान
पर सिर्फ ब्रह्मास्त्र का नाम चढ़ा हुआ है। वहीं फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर
निर्देशक अयान मुखर्जी रिलीज  के बाद भी
फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर का एक स्पॉटेड वीडियो की हर तरफ बहुत तारीफ हो रही है।

दरअसल, ब्रह्मास्त्र
के निर्देशक अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर हाल ही में
नेशनल सिनेमा डे के मौके पर एक थियेटर में पहुंचे थे। इस
दौरान दोनों ब्रह्मास्त्र देखने के आए फैंस से भी मिले। रणबीर को देखने के लिए हर
बार की तरह इस बार लोगों का हुजूम लगा हुआ था। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया
पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हैरानी का हिसाब नहीं है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर को अपने सामने देख फैंस आउट ऑफ
कंट्रोल हो जाते हैं। अपने पसंदीदा एक्टर के साथ सेल्फी लेने और मिलने के लिए फैंस
काफी ज्यादा बेकाबू हो जाते हैं और इसी भीड़भाड़ में कुछ लोग बैरिकेड पर ही गिर
जाते है। लोगों को ऐसे गिरता देख रणबीर कपूर तुरंत पीछे आकर लोगों को उठाने में
हेल्प करने लगते हैं। रणबीर को देख गिरने के बाद भी फैंस हसंते हुए उनका नाम
चिल्लाते रहते हैं।

इसी के साथ वीडियो में रणबीर कपूर अपने एक नन्हें फैन से मिलते भी दिख रहे हैं
जो अपनी मम्मी की गोद में है। रणबीर अपने छोटे से फैन से हाथ मिलाते हैं और उससे
बात भी करते हैं। रणबीर के इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने एक्टर की इस
दरियादली को देख उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरु कर दिए हैं साथ ही सोशल मीडिया
पर उनके इस बर्ताव की भी खूब तारीफ हो रही है।

Advertisement
Next Article