Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे विशाखापट्टनम, फैंस ने क्रेन से पहनाई फूलों की माला

रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का टीज़र आज रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में रणबीर कपूर आज विशाखापत्तनम पहुंच गए हैं। लोगों ने फूलों की बारिश करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। देखें ये वीडियो…

12:05 PM Jun 01, 2022 IST | Desk Team

रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का टीज़र आज रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में रणबीर कपूर आज विशाखापत्तनम पहुंच गए हैं। लोगों ने फूलों की बारिश करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। देखें ये वीडियो…

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद साथ में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में जल्द नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म की चर्चा भी हर जगह चल रही है। बता दें, रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का टीज़र आज रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत भी हो चुकी है। और अब इसी के सिलसिले में रणबीर कपूर आज मुंबई से विशाखापट्टनम पहुंच गए हैं। जहां पर लोगों ने फूलों की बारिश करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Advertisement
आपको बता दें, रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी और एस.एस. राजामौली भी शामिल थे। रणबीर, अयान और एस.एस. राजामौली जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले तो वहां लोगो की जमा भीड़ जोर-जोर से उनका नाम चिल्लाने लगी। सिर्फ यही नहीं इसके बाद फैंस ने फूलों से तीनों का भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही फैंस ने रणबीर कपूर से ऑटोग्राफ भी लिए।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद रणबीर कपूर ओपन रूफ कार से रोड पर निकले। जहां उनके ऊपर फूल बरसाए जा रहे थे और फैंस भी उनके साथ चल रहे थे। रणबीर अपनी खुशी जाहिर करते हुए हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहें हैं। तो इसी बीच फैंस ने क्रेन की मदद से रणबीर कपूर को फूलों की माला भी पहनाई है। बता दें, ये माला काफी बड़ी थी और इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। रणबीर कपूर भी इसे देखकर काफी खुश हुए और उन्होंने फैंस को शुक्रिया अदा किया।
इस दौरान में रणबीर कपूर के लुक की बात करें तो रणबीर ने एक सफेद आउटफिट के साथ एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट किया। रणबीर सफेद रंग के कुर्ते और पायजामा में नज़र आ रहें हैं। उन्होंने अपने इस लुक को कूल शेड्स और ब्राउन शूज के साथ अपने लुक को कम्प्लिट किया है।

रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर के पास इस समय कईं फिल्में हैं। बता दें, रणबीर जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आएंगे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की साथ में ये पहली फिल्म है। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगें। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ में भी नज़र आएंगे।
Advertisement
Next Article