For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Arijit Singh के आगे नत मस्तक हुए Ranbir Kapoor, एक्टर का ये वीडियो जीत रहा फैंस का दिल

01:10 PM Nov 05, 2023 IST | Desk News
arijit singh के आगे नत मस्तक हुए ranbir kapoor  एक्टर का ये वीडियो जीत रहा फैंस का दिल

रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। ये फिल्म इसलिए भी सुर्खियों में रही है क्योंकि इसमें रणबीर, लेखक-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम कर रहे हैं। फैन्स इन दिनों एक्टर से जुड़ी हर अपडेट के लिए उत्साहित हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो स्टेज पर सबके सामने कुछ ऐसा कर देते है कि अब इसको लेकर उनकी खूब चर्चा हो रही है।

रणबीर कपूर ने अरिजीत सिंह के छुए पैर

दरअसल हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के लिए एक कॉन्सर्ट रखा गया था, जहां अरिजीत सिंह फिल्म के गाने ‘सतरंगा’ पर परफॉर्म कर रहे थे। इधर अरिजीत सिंह ने जैसे ही गाना शुरू किया तो उधर से रणबीर कपूर स्टेज पर एंट्री लेते हुए नजर आते हैं। फिर अरिजीत सिंह को देखते ही रणबीर कपूर अपना सिर झुका कर सिंगर के आगे नत मस्तक हो जाते है। इतना ही नहीं इसके बाद रणबीर अरिजीत के पैर भी छुते हुए दिखाई देते हैं। रणबीर का खुद के लिए ये सम्मान देख अरिजीत सिंह भी उन्हें गले लगा लेते हैं। दोनों का ये प्यार भरा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक-दूसरे के लिए इतना सम्मान और इज्जत देख फैंस उनके मुरीद हो गए।वहीं हर कोई रणबीर कपूर के इस गेस्चर की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

1 दिसंबर को होगी रिलीज

वहीं बात फिल्म 'एनिमल' की करे तो इस क्लासिक सागा में अनिल कपूर, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं। 'एनिमल' का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है।

 

 

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×