Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणबीर कपूर ने अपनी पहली सैलरी के साथ किया कुछ ऐसा कि नीतू कपूर हो गई थी इमोशनल, मज़ेदार है किस्सा

रणबीर कपूर की पहले सैलरी का किस्सा बड़ा ही इंटरस्टिंग है, क्योकि उन्होंने अपने पहले चेक से अपनी मां नीतू कपूर को कुछ ऐसे इम्प्रेस किया कि वो इमोशनल होकर रोने लगी। आपको बता दे, ये किस्सा अब खुद एक्टर ने बताया है।

03:11 PM Jun 25, 2022 IST | Desk Team

रणबीर कपूर की पहले सैलरी का किस्सा बड़ा ही इंटरस्टिंग है, क्योकि उन्होंने अपने पहले चेक से अपनी मां नीतू कपूर को कुछ ऐसे इम्प्रेस किया कि वो इमोशनल होकर रोने लगी। आपको बता दे, ये किस्सा अब खुद एक्टर ने बताया है।

एक्टर रणबीर कपूर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो चमकता सितारा बन चुके है जो आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं है। रणबीर कपूर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगो के दिलो में ख़ास जगह बना चुके है। अब आलम ये है वो अपनी हर फिल्म से करोडो की कमाई करते है। लेकिन क्या आपको बता है एक्टर की पहली सैलरी कितनी थी? और उसका उन्होंने क्या किया था ?
Advertisement
दरअसल, रणबीर कपूर की पहले सैलरी का किस्सा बड़ा ही इंटरस्टिंग है, क्योकि उन्होंने अपने पहले चेक से अपनी मां नीतू कपूर को कुछ ऐसे इम्प्रेस किया कि वो इमोशनल होकर रोने लगी। आपको बता दे, ये किस्सा अब खुद एक्टर ने बताया है। हाल ही में उन्होंने अपने पहले पे-चैक के बारे में बताया। रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने अपना पहला पेमेंट चेक अपनी मां के चरणों में रख दिया था। रणबीर कपूर ने इस पर अपनी मां का रिएक्शन भी बताया।
दरअसल, रणबीर कपूर ने फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ की शूटिंग के दौरान अपने चाचा राजीव कपूर को असिस्ट किया था। राजीव कपूर फिल्म के डायरेक्टर थे। रणबीर कपूर ने बताया, ‘मेरा पहला पेचैक 250 रुपये का था। मुझे प्रेम ग्रंथ में असिस्ट करने के लिए ये चेक मिला था। मैंने एक अच्छे बच्चे की तरह जाकर ये चेक अपनी मां के चरणों में रख दिया था। मेरी मां ने इसे देखा और उनकी आंखों में आंसू आ गए।’
वही रणबीर ने अपने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में कहा, ‘बात ये है कि मैं कोई पोस्ट वगैरह नहीं करता हूं और मेरे कोई फॉलोअर्स नहीं हैं। तो इसमें कोई पॉइंट नहीं है। मेरे पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन कभी भी नेवर नहीं बोलना चाहिए मैं अपना इंस्टा अकाउंट पहले ही पब्लिक कर सकता था लेकिन मैं बिना सोशल मीडिया के मस्त हूं।’
हालांकि अपनी बात खत्म करते हुए रणबीर कपूर ने यह भी कह दिया कि ‘नेवर से नेवर’ यानी इस बात की संभावनाएं हैं कि वह किसी भी दिन सोशल मीडिया पर कदम रख सकते हैं। 
Advertisement
Next Article