Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इन अभिनेत्रियों संग इश्क लड़ा चुके हैं रणबीर कपूर, अब आलिया भट्ट संग लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘चॉकलेट बॉय’ रणबीर कपूर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर लंबे समय से अभिनेत्री आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

02:34 PM Apr 13, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘चॉकलेट बॉय’ रणबीर कपूर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर लंबे समय से अभिनेत्री आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘चॉकलेट बॉय’ रणबीर कपूर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर लंबे समय से अभिनेत्री आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। वही मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल के बीच सात फेरे लेंगे। लेकिन अब तक दोनों के परिवार की तरफ से शादी की तारीख को कंफर्म नहीं किया गया है। वही शादी की खबरों के बीच अब हर कोई आलिया और रणबीर की लव स्टोरी जानना चाहता है। लेकिन आज हम आपको रणबीर कपूर के अफेयर्स के बारे में बताते हैं, जिसमें अभिनेत्रियों की एक लंबी लिस्ट है। 
Advertisement
सोनम कपूर
 इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं रणबीर कपूर और सोनम कपूर की जोड़ी की।  दरसअल दोनों ने बॉलीवुड की दुनिया में एक साथ कदम रखा था। दोनों साथ फिल्म ‘सांवरिया’ में नजर आए थे, जो उनकी डेब्यू फिल्म थी। वही कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और सोनम कपूर करीब आ गए थे और कुछ ही समय में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक चल नहीं सका। और  फिर खबरे आए की दोनों का ब्रेकअप हो चूका हैं। वेल अब सोनम अपने लाइफ में सेट हो चुकी हैं और अपने बच्चे का इंतज़ार कर रही हैं। 
दीपिका पादुकोण
वेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी। दरसअल एक समय था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल हुआ करते थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। खास बात ये है कि फैंस को भी रणबीर और दीपिका की जोड़ी काफी पसंद थी। वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका के साथ रिलेशनशिप के बाद भी रणबीर की कटरीना कैफ संग नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और इसी वजह से दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हो गया।हालांकि रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका काफी ज्यादा डिप्रेशन में भी आ गयी थी।  वेल दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ तो सात फेरे नहीं ले पाई।  लेकिन रणबीर सिंह के  साथ सात फेरे लेकर दीपिका अपनी ज़िन्दगी को फुल ऑन एन्जॉय कर रही हैं। 
कटरीना कैफ
बात करे रणबीर की अगली प्रेमिका की तो रणबीर कपूर के साथ कटरीना कैफ फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में नजर आईं। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। और दावा किया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। लेकिन ये जोड़ी भी टूट गई। हालांकि इस जोड़ी को फैंस ने खूब सराहा था।  लेकिन दोनों ने आपसी समझौते से अपने रिलेशन को अलग कर दिया। 
प्रियंका चोपड़ा
वही रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों ने फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ में एक साथ काम किया था। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था। ऐसे में दोनों ने अपने रास्ते कुछ ही समय बाद अलग कर लिए थे।
नरगिस फाखरी
वही रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने फिल्म रॉकस्टार’ में एक साथ काम किया था। और दावा तो ऐसा भी किया जा रहा था की  इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और नगरिस फाखरी के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं और दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन कहा जाता है कि रणबीर कपूर ने कटरीना कैफ से ब्रेकअप नरगिस फाखरी की वजह से किया था।
Advertisement
Next Article