रणबीर कपूर ने खोले अपने मैरिड लाइफ के सीक्रेट्स, कहा- शादी के बाद आया ये बदलाव
बॉलीवुड के सवारियां कहे जाने वाले एक्टर रणबीर कपूर अपनी प्रोफ़ेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक चर्चा का विषय बने रहते हैं।ऐसे में अब रणबीर कपूर ने अपने मैरिड लाइफ के सीक्रेट्स शेयर किया हैं। जहां रणबीर ने ये बताया हैं की शादी के बाद उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं।
04:16 PM Jun 13, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के सवारियां कहे जाने वाले एक्टर रणबीर कपूर अपनी प्रोफ़ेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक चर्चा का विषय बने रहते हैं। दरअसल एक्टर ने हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई हैं। जिसके बाद से फैंस दोनों के मैरिड लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। वही शादी के बाद दोनों साथ में ज्यादा टाइम नहीं बिता पाए हैं। शादी के बाद दोनों ही अपनी अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। आलिया अपनी हॉलीवुड डेब्यू के लिए विदेश में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।वही ऐसे में अब रणबीर कपूर ने अपने मैरिड लाइफ के सीक्रेट्स शेयर किया हैं। जहां रणबीर ने ये बताया हैं की शादी के बाद उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं।
Advertisement
दरअसल एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने बताया है कि आलिया भट्ट संग शादी करने के बाद उनकी लाइफ अब कैसी हो गई है। रणबीर ने कहा- ऐसे कोई बड़े चेंजेस नहीं आए हैं। हम पिछले 5 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। हमारी शादी के अगले दिन ही हम दोनों ही काम पर निकल गए थे। आलिया अपने शूट पर चली गई थीं और मुझे भी मनाली जाना था।
वही आलिया इन दिनों लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसपर रणबीर ने आगे कहा- जब वो लंदन से वापस आ जाएंगी और मेरी फिल्म शमशेरा रिलीज हो जाएगी, तब हम वीक ऑफ लेने के बारे में सोच रहे हैं। हमें अभी भी ऐसा नहीं लगता है कि हमारी शादी हो गई है।दरअसल शादी के तुरंत बाद से ही दोनी हो कपल अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए निकल गए थे।
जल्द वेकेशन प्लान करेंगे कपल
वही शादी के बाद अब फैंस बेसब्री से दोनों ही कपल को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखना चाहते हैं। और फैंस को दोनों के हनीमून पिक्चर्स का भी इंतजार हैं। वही शादी के बाद दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी एक साथ रिलीज़ होने वाली हैं। जिस्म दोनों ही कपल ने एक साथ स्क्रीन साझा किया हैं। वही दोनों की लिस्ट में अभी कई साड़ी मूवी भी हैं जो जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज़ होने वाली हैं।
Advertisement