Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एनिमल के टीजर में दिखा Ranbir Kapoor का दिल-दहला देने वाला अवतार, Bobby Deol ने लूट ली सारी लाइमलाइट

04:11 PM Sep 28, 2023 IST | Ekta Tripathi

बॉलीवुड के सवारियां कहे जाने वाले रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। जहां एक्टर काफी समय से फिल्मों से दूर चल रहे हैं। ऐसे में अपने जन्मदिन के मौके पर रणबीर कपूर ने अपने फैंस को बेहद ही ख़ास तोहफा दे दिया हैं। जहां एक्टर के बर्थडे के मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज कर दिया गया हैं। जहां टीजर देखने के बाद आपके भी जोश उड़ जाएंगे।

Advertisement

टीजर में रणबीर कपूर दमदार लग रहे हैं, तो अनिल कपूर का अंदाज कड़क है। एनिमल का 2 मिनट 56 सेकेंड का टीजर एक पल के लिए भी पलक झपकाना मुश्किल कर देता है। रिलीज के एक घंटे के अंदर ही एनिमल के टीजर को सिर्फ यूट्यूब पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और ये लगातार बढ़ रहा है। बता दे की टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर और फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से शुरू होती हैं। जहां दोनों पहले तो प्यार भरी बातें करते हुए देखे जाते हैं। लेकिन फिर अचानक रणबीर कपूर के पापा का जिक्र होते ही रणबीर भड़क उठते हैं।

बता दे की फिल्म में अनिल कपूर रणबीर कपूर के पापा का किरदार निभाते हुए दिख रहे हैं। जहां अनिल अपने बेटे को रत्ती भर भी पसंद नहीं करते हैं और अपनी पत्नी को कोसते दीखते हैं की कैसा बेटा पैदा कर दिया हैं। एनिमल के कई सीन्स में अनिल कपूर एक गुस्सैल पिता के किरदार में नजर आते हैं और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। लेकिन तेजर में यह भी दिखाया गया हैं की रणबीर अपने पिता की उतना ही इज्जत करते हैं। साथ ही उनके खिलाफ किसी के मुंह से एक शब्द भी बर्दास्त नहीं कर सकते हैं।

एनिमल भरपूर एक्शन का वादा करती हैस क्योंकि फिल्म की कहानी बदले के इर्द- गिर्द घूमती है। एनिमल में रणबीर का किरदार अपने पिता की मौत का बदला लेता है और उसका खूंखार अवतार देखने को मिलता है। वही टीजर जाते-जाते भी अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे जाता हैं।

जहां बॉबी देओल सबसे आखिर में दिखाई देते हैं और बिना कुछ कहे सब कुछ कह जाते हैं। एनिमल में बॉबी देओल सबसे बड़ा सरप्राइज होने वाले हैं, क्योंकि डायरेक्टर ने सबसे ज्यादा सस्पेंस उनके किरदार पर ही बना रखा है। वही अब टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं। ऐसे में कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

Advertisement
Next Article