Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणबीर कपूर की भांजी ने कुछ इस अंदाज में किया मामी आलिया का वेलकम, नानी नीतू कपूर ने बोल दी ये बात

रणबीर कपूर की 11 साल की भांजी और रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा ने अपनी मामी का परिवार में स्वागत किया है। समारा ने सोशल मीडिया पर अपनी मामी आलिया के लिए एक खास नोट लिखकर उनका फैमली में वेलकम किया।

11:01 AM Apr 21, 2022 IST | Desk Team

रणबीर कपूर की 11 साल की भांजी और रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा ने अपनी मामी का परिवार में स्वागत किया है। समारा ने सोशल मीडिया पर अपनी मामी आलिया के लिए एक खास नोट लिखकर उनका फैमली में वेलकम किया।

रणबीर कपूर से शादी के बाद कपूर परिवार ने काफी धूमधाम से नई-नवेली दुल्हन
आलिया भट्ट का फैमिली में स्वागत किया। आलिया भट्ट अब कपूर फैमली का हिस्सा बन
चुकी हैं। कपूर फैमली के हर शख्स से आलिया और रणबीर की शादी की फोटोज शेयर करते
हुए कपूर फैमली की नई मेंबर का स्वागत किया। 

Advertisement

हालांकि अब सबसे छोटे मेंबर ने आलिया
का फैमली में स्पेशल वेलकम किया है।  रणबीर
कपूर की
11 साल की भांजी और
रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा ने अपनी मामी का परिवार में स्वागत किया है। समारा
ने सोशल मीडिया पर अपनी मामी आलिया के लिए एक खास नोट लिखकर उनका फैमली में वेलकम
किया।

रणबीर की भांजी समारा साहनी ने इंस्टाग्राम पर मामा-मामी यानी रणबीर कपूर और
आलिया भट्ट की वेडिंग फोटोज शेयर की है। पोस्ट के साथ ही समारा ने कैप्शन में
लिखा-
, ‘परिवार में आपका स्वागत है आलिया मामी, आई लव यू सो मच।इस नोट के साथ ही
समारा ने हॉर्ट इमोजी भी शेयर की है।

आलिया शादी से पहले से ही रणबीर की फैमली के
काफी करीब रही है। अक्सर उन्हें समारा का हाथ पकड़े स्पॉट किया जाता था। अब समारा
की पोस्ट को देखकर लगता है कि वो अपनी मामी आलिया को बहुत पसंद करती है और उनके
काफी क्लोज भी हैं।

समारा ने दो तस्वीर पोस्ट की है एक में दुल्हा-दुल्हन यानि रणबीर- आलिया नजर आ
रहे है। वहीं दूसरी फोटो में पूरी कपूर फैमली दिख रही है।
इसमें रणबीर, नीतू, करिश्मा, अरमान, रिद्ध‍िमा, समारा के अलावा श्वेता बच्चन नंदा और उनकी बेटी
नव्या नवेली नंदा भी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर समारा की नानी नीतू कपूर और मां
रिद्धिमा कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।  

दरअसल, समारा अपनी आलिया मामी के साथ पहले भी फोटोज शेयर कर चुकी हैं। पिछले
साल नानी नीतू कपूर के बर्थडे पर समारा ने आलिया के साथ भी फोटो शेयर की थी। इन
तस्वीरों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि मामी-भांजी यानि समारा-आलिया एक-दूसरे
के साथ काफी अच्छी बॉन्ड‍िंग शेयर करते हैं।

बता दें कि समारा अक्सर फैमिली के साथ नजर आती हैं, जिसमें वह काफी शर्माती हुई दिखा करती हैं। क्यूट समारा कैमरे के सामने भले
शर्माती हों लेकर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर यकीनन कहा जा सकता है उन्हें भी
ऐक्टिंग का शौक है। जिसे देखकर लगता है कि आने वाले वक्त में समारा बॉलीवुड में
एंट्री मार सकती हैं।

Advertisement
Next Article