टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नीतू कपूर ने शेयर की बेेटे रणबीर कपूर की ऐसी तस्वीरें, देख खुले रह गए फीमेल फैंस के मुंह

नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे और एक्टर रणबीर कपूर की शर्टलेस तस्वीरें साझा की हैं। इन मोनोक्राम तस्वीरों में एक्टर सिर्फ जींस पहने अपने सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन फोटोज को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

12:44 PM Oct 10, 2022 IST | Desk Team

नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे और एक्टर रणबीर कपूर की शर्टलेस तस्वीरें साझा की हैं। इन मोनोक्राम तस्वीरों में एक्टर सिर्फ जींस पहने अपने सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन फोटोज को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

दिग्गज अभिनेत्री
नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां उनके बेटे और एक्टर रणबीर
कपूर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं वहीं अदाकार अपनी हर अपडेट फैंस के साथ
साझा करती हैं। नीतू कपूर ने इस बार रणबीर कपूर के फैंस को सरप्राइज दिया है जिसे
देखकर हर कोई खुशी से फूला नहीं समा रहा है। नीतू ने अपने लाडले की कुछ ऐसी अनसीन
फोटोज शेयर की है जिसने फीमेल फैंस की दिलों की धड़कनों को काफी गुना बढ़ा दिया
है।

Advertisement

नीतू कपूर ने अपनी
इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर कपूर की शर्टलेस तस्वीरें साझा की हैं। इन
मोनोक्राम तस्वीरों में एक्टर सिर्फ जींस पहने अपने सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन
रणबीर कपूर की इन तस्वीरों को उनके
ट्रेनर और
लाइफस्टाइल कोच कुणाल गिर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे नीतू ने अपनी
स्टोरी पर रिशेयर किया है।

बता दें कि ये तस्वीरें रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र के बुल्गारिया में
हुए लुक टेस्ट की है। अपने लुक टेस्ट में अभिनेता इंटेस पोज देते हुए दिखाई दे रहे
हैं। हर फोटो में रणबीर अलग-अलग पोज दे रहे हैं। 
यह तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और अपने फेवरेट एक्टर
को शर्टलेस देखकर फीमेल फैंस की खुशी का तो कई ठिकाना नहीं है।

रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
इस फिल्म में रणबीर ने अपनी वाइफ आलिया भट्ट के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर
किया है दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद भी आई है। वहीं इस फिल्म में इन दोनों
के अलावा मौनी राय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अहम रोल में थे। वहीं शाहरुख खान ने
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैमियो किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर कपूर अदाकारा श्रद्धा
कपूर के साथ फिल्म मेकर लव रंजन की अनटाइटल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह एक
रोमांटिक फिल्म होने वाली है जिसमें दोनों स्टार्स के बीच काफी इंटीमेट सीन्स
देखने को मिलने वाले हैं। वहीं इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल भी है
जिसमें उनके साथ साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना दिखेंगी।

Advertisement
Next Article