W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ranchi: आधी रात काली Bolero का कहर... कार से कुचल दिए किन्नर के दोनों पैर, पुलिस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

03:41 PM Feb 10, 2026 IST | Bhawana Rawat
ranchi  आधी रात काली bolero का कहर    कार से कुचल दिए किन्नर के दोनों पैर  पुलिस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
Ranchi Transgender Injured

Ranchi Transgender Injured: रांची की सड़कों पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदने की कोशिश की। कार चालक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। इस दौरान कुछ राहगीरों को चोटें आईं। इस दौरान दोनों ने एक किन्नर के दोनों पैर पर गाड़ी चढ़ाकर तोड़ दिए और एक युवक को अधमरा कर सड़क पर फेंक दिया। हालात अनियंत्रित हो गए तो बेकाबू कार को रोकने के लिए पुलिस को नौ राउंड फायरिंग करनी पड़ी। कार चला रहा इश्तेयाक नामक युवक पुलिस की फायरिंग में घायल हुआ है, जिसे हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Advertisement

किन्नरों के साथ शराब पी, फिर कार से कुचल दिया

Ranchi Transgender Injured
Ranchi Transgender Injured (Image- Social Media)

रांची पुलिस के अनुसार, इश्तियाक और गुलफाम ने रांची के कचरी चौक स्थित एक बार में किन्नरों के साथ शराब पी, इसी दौरान दोनों का किन्नर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद इश्तियाक और गुलफाम ने किन्नरों को बीच सड़क उठाकर फेंख दिया और उसे अपने वाहन से कुचल दिया। इसमें किन्नर के पैर टूट गए हैं उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

Ranchi Scorpio Car Accident: पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश की

Ranchi Transgender Injured
Ranchi Scorpio Car Accident (Image- Social Media)

इसी दौरान विवाद में शामिल कुछ युवक एक कार में सवार होकर मौके से फरार होने लगे। आरोप है कि युवकों ने तेज रफ्तार कार से गाड़ियों में टक्कर मारी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तेज रफ्तार कार का लगभग 10 किलोमीटर तक पीछा किया। कटहल मोड़ स्थित बास्की गांव के पास घेराबंदी कर कार को रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश की।

Advertisement

Ranchi Crime News: गोली लगने से इश्तियाक घायल

ऐसे में पुलिस ने कुल 9 राउंड फायरिंग की और इसके बाद वाहन को रोका जा सका। इस कार्रवाई में इश्तियाक नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल इश्तियाक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में इश्तियाक को घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जबकि अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ईडी ने फिर किया टीना अंबानी को तलब, 40 हजार करोड़ के धनशोधन मामले में हो रही पूछताछ

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×