मसाज फंक्शन, रेफ्रिजरेटर समेत कई हाईटेक फीचर्स के साथ 4.4 लीटर V8 इंजन, जानें पूरी जानकारी
Range Rover Sport Autobiography Review: लग्जरी फीचर और दमदार SUV की चाहत रखने वालों के लिए ब्रिटिश ऑटोमेकर Land Rover ने भारत में शानदार SUV Range Rover Autobiography को लॉन्च कर दिया है। इस कार में कई ऐसे हाईटेक फीचर दिए है जिससे इसे चलता फिरता लॉन्ज भी कहा जा सकता है। इस शानदार मॉडल को भारत में ही असेंबल किया गया है जिससे यह कार बेहद खास बन गई है। Range Rover Sport Autobiography कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है साथ ही कई आकर्षक कलर के साथ पेश किया गया है विस्तार से जानते है इस कार के सभी फीचर, इंजन और कीमत के बारे में...
Range Rover Sport Autobiography Review
इस लग्जरी कार में ऑटोबायोग्राफी ट्रिम की बैजिंग नजर आएगी साथ ही इंटीरियर की बात करें तो यह भी काफी प्रीमियम दिया गया है। बता दें कि कार के अंदर एम्बिएंट लाइटिंग, लेदर सीट्स, बड़ा इंफोटेनमेंट, के साथ ही मसाज फंक्शन, हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर प्यूरिफिकेशन, फ्रंट सेंटर कंसोल रेफ्रिजरेटर और 22 तरह से एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स समेत कई हाईटेक फीचर को शामिल किया गया है।
Range Rover Sport Engine Details: कैसा रहेगा इंजन

लग्जरी फीचर के साथ ही दमदार इंजन दिया गया है जिससे यह कार सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100KMPH की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है अधिकतम टॉप स्पीड की बात करें तो 242 km/h दी गई है।
- 3.0 लीटर का डीजल इंजन 346 bhp की पावर और 700 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
- 3.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 394 bhp की पावर और 550 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
- 4.4 लीटर V8 इंजन वाला मॉडल 522 bhp की पावर और 750 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
Range Rover Sport Autobiography Price in India: इतना होगा इंडिया में प्राइस

भारत में असेंबल हुई इस कार को आधिकारिक लॉन्च कर दिया गया है और शुरूआती कीमत की बात करें तो 1.6 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। कलर विकल्प की बात करें तो Borasco Grey, Ostuni Pearl White, Santorini Black और Carpathian Grey जैसे कलर के साथ मौजूद है।

Join Channel