W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रणवीर के नए इंस्टा पोस्ट में दीपिका हाई ऑन केक, फिर मिला ये रेनबो केक रिप्लाई !

इन दिनों भी रणवीर सिंह द्वारा शेयर की गयी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जो उन्होंने अपने जन्मदिन के बाद शेयर की है। इस तस्वीरें के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, उसपर कमेंट आया दीपिका का, और तस्वीर हो गयी वायरल।

06:31 AM Jul 10, 2019 IST | Ujjwal Jain

इन दिनों भी रणवीर सिंह द्वारा शेयर की गयी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जो उन्होंने अपने जन्मदिन के बाद शेयर की है। इस तस्वीरें के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, उसपर कमेंट आया दीपिका का, और तस्वीर हो गयी वायरल।

रणवीर के नए इंस्टा पोस्ट में दीपिका हाई ऑन केक  फिर मिला ये रेनबो केक रिप्लाई
Advertisement
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और चर्चित जोड़ी की बात की जाए तो सबसे पहले नाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ही आता है। बीते साल इन दोनों सुपरस्टार्स ने 6 साल लम्बी डेटिंग के बाद शादी की थी। इन दोनों के बीच केमिस्ट्री कितनी बेहतरीन है ये शायद बताने की जरुरत नहीं है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
रणवीर और दीपिका अब भी सोशल मीडिया पर वैसे ही बातचीत , हंसी मजाक और कमैंट्स करते है जैसा वो शादी से पहले किया करते थे।  फैंस के बीच इनकी बातचीत खूब वायरल होती है और फैंस इनके प्यार के मुरीद हो जाते है।
इन दिनों भी रणवीर सिंह द्वारा शेयर की गयी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जो उन्होंने अपने जन्मदिन के बाद शेयर की है। इस तस्वीरें के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, उसपर कमेंट आया दीपिका का और तस्वीर हो गयी वायरल।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कुर्सी पर बैठी आराम कर रही अपनी पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। रणवीर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “हाई ऑन केक। हैप्पी बर्थडे टू मी।” प्रशंसकों ने तस्वीर को बहुत पसंद किया है।
इसके आलावा दीपिका ने भी बेहद खूबसूरत रेनबो केक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो रणवीर सिंह के जन्मदिन की है। ये केक रणवीर की पर्सनालिटी की तरफ ही रंग बिरंगा है।

रणवीर की अगली फिल्म कबीर खान निर्देशित ’83’ है। फिल्म में 1983 क्रिकेट विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत को दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर टीम के कप्तान रहे कपिल देव का किरदार निभाते दिखाई देंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी की भूमिका में नजर आएंगी।
पिछले साल शादी के बाद से यह रणवीर और दीपिका की साथ में पहली फिल्म है। इससे पहले दोनों ने ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में साथ में काम किया था।
’83’ फिल्म में साकिब सलीम, आदिनाथ कोठारे, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, अम्मी विर्क, जतिन सरना, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, दिनकर शर्मा, जीवा, साहिल खट्टर, धैर्या करवा, निशांत दहिया और आर बद्री भी दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

6 मशहूर बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज जिन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को पूरी दुनिया से छुपाये रखा

Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×