W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

फैंस के लिए बड़ी खबर : जल्द इस फिल्म में साथ दिखेगी दीपिका और रणवीर की सुपरहिट जोड़ी

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते की दीपिका ने फिल्म 83 की टीम को ज्वाइन किया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म के निर्देशक कबीर सिंह भी नजर आ रहे है।

08:34 AM Jun 13, 2019 IST | Ujjwal Jain

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते की दीपिका ने फिल्म 83 की टीम को ज्वाइन किया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म के निर्देशक कबीर सिंह भी नजर आ रहे है।

फैंस के लिए बड़ी खबर   जल्द इस फिल्म में साथ दिखेगी दीपिका और रणवीर की सुपरहिट जोड़ी
Advertisement
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर आ रही है जो इन्हे परदे पर साथ देखना चाहते थे।  बॉलीवुड की सबसे शानदार और खूबसूरत जोड़ियों में से एक इस कपल ने बीते साल शादी की थी और तब से इनके फैंस इन्हे बड़े परदे  देखने को बेताब है।
Advertisement
Advertisement
गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉक बस्टर हिट फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है।
बॉलीवुड निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘83’ में अब दीपिका पादुकोण भी जल्द ही रणवीर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में कई एक्टर्स कैमियो रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म से जुड़ गई हैं।
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते  की दीपिका ने फिल्म 83 की टीम को ज्वाइन किया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म के निर्देशक कबीर खान भी नजर आ रहे है।
दीपिका इन दिनों फिल्म ‘छपाक’ में काम कर रही हैं और साथ ही ‘83’ के लिए समय निकालने की भी पूरी कोशिश कर रही हैं। जहाँ तक छपाक की शूटिंग की बात है तो बीते दिनों खबर आयी थी की फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गयी है। 

दीपिका ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में कहा था की ‘छपाक’ उनके लिए एक भावनात्मक सफर रहा है जिसमें वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में हैं। ‘83’ में भले ही दीपिका कैमियो रोल में हैं लेकिन वो बेसब्री से इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती हैं।
 फिल्म ‘83’ 1983 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी को पेश करेगी। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज हो सकती है।

आप भी देखें जरा मौनी रॉय का ये नया कत्थक डांस वाला वीडियो इंटरनेट पर कैसे मचा रहा है धमाल

Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×