Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे रणवीर सिंह और कृति सेनन, सेल्फी लेने के लिए फैंन की उमड़ी भीड़

03:28 AM Apr 15, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे रणवीर सिंह और कृति सेनन, सेल्फी लेने के लिए फैंन की उमड़ी भीड़
काशी धरोहर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए रविवार को बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह, एक्ट्रेस कृति सेनन और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आदि यहां पहुंचे। यहां सभी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इससे पहले जैसे ही स्टार्स ललिता घाट पर पहुंचे, लोगों ने हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/04/X89F6oR7CrDsgJ9.mp4
Advertisement

बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह और एक्ट्रेस कृति सेनन रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। रणवीर सिंह और कृति सेनन को देखने के बाद फैंस में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। अपने चहेते सितारों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे।

काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद रणवीर सिंह ने कहा, आज मुझे ऐसा अनुभव हुआ है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं। मैं पहली बार यहां आया हूं। काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग ही ऊर्जा थी। तो वहीं दूसरी तरफ कृति सेनन ने कहा आज 10 साल के बाद मुझे काशी आकर मंदिर के दर्शन करने का मौका मिला है। साथ ही कृति सेनन ने पीएम मोदी की तारीफ करने हुए कहा की, यहां बहुत विकास हुआ है, साथ-साथ काशी की जो अपनी भावना और संस्कृति वही है जो 10 साल पहले थी। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा, मुझे यहां आना बहुत पसंद है. यहां बहुत शांति है और मैं पहले भी यहां आ चुका हूं। आज का दिनबहुत खास है, हम मंदिर गए थे और दर्शन बहुत अच्छे से हुए।

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस कृति सेनन ने भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा 'बनारसी साड़ी-ए टेपेस्ट्री ऑफ इंडियन कल्चर एंड क्राफ्ट्समैन' विषय पर आयोजित एक फैशन शो में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को दौरान दोनों ने स्टेज पर रैंप वॉक किया। सुरक्षा के बीच बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे।

इस लुक में दिखे तीनों सितारे-
काशी विश्वनाथ के दर्शन के दौरान रणवीर सिंह व्हाइट कलर का कुर्ता और भगवा कलर का पटका पहने हुए नजर आए। जबकि कृति सेनन भक्तिभाव के साथ पीले कलर का दुपट्टा ओढ़े भगवान विश्वनाथ के दर्शन औऱ पूजन किया। साथ ही एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती नजर आई। उनके साथ बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए।

Advertisement
Next Article