W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अवॉर्ड लेने के दौरान स्टेज पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, वीडियो देख लोगों ने बताया नोटंकी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर काफी भावुक नजर आ रहे है। इसको लेकर उनका सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

11:36 AM Nov 20, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर काफी भावुक नजर आ रहे है। इसको लेकर उनका सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

अवॉर्ड लेने के दौरान स्टेज पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह  वीडियो देख लोगों ने बताया नोटंकी
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणवीर
सिंह हमेशा ही अपनी मौजूदगी से माहौल को खुशनुमा बना दिया है। इसी वजह से वो
इंडस्ट्री में हर किसी के पसंदीदा है और फैंस के दिलों पर भी राज करते हैं। मगर इस
बार गली बॉय एक्टर का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर की आखों में आंसू दिख
रहे हैं और उनको ऐसा देख सभी इमोशनल हो जाते है। हालांकि हमेशा खुश रहने वाले
रणवीर का ये इमोशनल वीडियो को देख लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरु कर दिया है।

Photos: Ranveer Singh, Janhvi Kapoor and other Bollywood stars descend in  Dubai for the Filmfare Middle East Achievers night | Bollywood – Gulf News

दरअसल, रणवीर सिंह
का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। सामने आया ये वीडियो ‘फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022‘ के इवेंट का है। इस दौरान रणवीर सिंह को अवॉर्ड
दिया गया। अवॉर्ड लेने के दौरान वो इमोशनल होकर अपने पापा और मम्मी से जुड़ा एक
पुराना किस्सा सुनाते हुए बहुत इमोशनल हो गए।

इस दौरान रणवीर ने बताया कि 12 साल पहले जब
मैं पोर्टफोलियो बनाने जा रहा था। पोर्टफोलियो कोटेशन आया 50 हजार रुपये। मैंने
पापा से कहा ये तो महंगा है। तब पापा ने कहा कि फिक्र मत कर तेरा पापा बैठा है
यहां। रणवीर ने ये भी कहा कि मम्मी आपको याद है न कि छोटे वाले घर में मैं कितना
बुरा ऑडिशन देता था। और आपकी गोद में सिर रखकर कहा था कि मम्मा मुझे नहीं पता कि
मेरा ये सपना कभी पूरा होगा या नहीं।

इस इमोशनल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर एक्टर की
खिल्ली उड़ा रहे है और ट्रोल्स तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे है। एक यूजर
ने कॉमेंट कर लिखा, ‘ओवरएक्टिंग का 50
रुपए काट इसके।‘, दूसरे यूजर ने
लिखा, ‘पति और पत्नी दोनों रोना
शुरू कर देते है। एक अन्य यूजर ने मजे
लेते हुए लिखा, ‘ऑस्कर मिलना
चाहिए इस एक्टिंग के लिए।

Koffee with Karan 7: Alia loves Ranbir's ex girlfriends

वर्क फ्रंट की बात
करें तो रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सर्कस में
नजर आने वाले है। इस फिल्म में पहली बार रणवीर डबल रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म
इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा रॉकी और रानी की प्रेम
कहानी में भी रणवीर लीड रोल में है इस फिल्म में आलिया भट्ट उनके अपोजिट नजर आएंगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×