Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

1 नहीं बल्कि 4 आलीशान घरों के मालिक हैं रणवीर सिंह, गोवा के बंगले की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

इस समय हर जगह बांद्रा में रणवीर सिंह के 119 करोड़ के नए आलीशान लग्ज़री घर की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन इससे पहले भी उन्होंने कई जगह घर खरीदा है, जो मुंबई से लेकर गोवा तक में फैला हुआ है।

05:50 PM Jul 11, 2022 IST | Desk Team

इस समय हर जगह बांद्रा में रणवीर सिंह के 119 करोड़ के नए आलीशान लग्ज़री घर की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन इससे पहले भी उन्होंने कई जगह घर खरीदा है, जो मुंबई से लेकर गोवा तक में फैला हुआ है।

अपनी दमदार एक्टिंग
से रणबीर सिंह आज बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके हैं। रणबीर की फैन फॉलोइंग का तो
कोई जवाब ही नहीं है। वहीं इनकी फीमेल फैंस तो एक्टर की शादी के बाद भी उनकी एक
झलक पाने के लिए बेताब रहती है। रणबीर भी जहां मौजूद होते है वहां अपनी एनर्जी से
माहौल ही बदल कर रख देते है। हालांकि इस समय रणबीर अपनी फिल्मों की बजाय अपने नए
लग्जरी घर को लेकर सुर्खियों में बने हुए है।

Advertisement

अपने इस नए आशियाने
के लिए एक्टर ने
1-2 करोड़ नहीं
बल्कि करीब 7 करोड़ रुपये केवल स्टैम्प ड्यूटी भरा है।
रणवीर ने 119 करोड़ रुपये
का घर खरीदकर अपने फैन्स को हैरान कर दिया है लेकिन क्या आप जानते है कि एक्टर के
पास एक नहीं बल्कि मुंबई में ही चार आलिशान घर मौजूद है। इतना नहीं मुंबई के अलावा
गोवा में भी मस्तानी के बाजीराव के पास करोड़ो का बंगला है। आइए जानें
, किस जगह पर रणवीर का कितना महंगा घर है।

प्रभादेवी, मुंबई में रणवीर का शानदार अपार्टमेंट

अभिनेता ने साल 2015 में प्रभादेवी, मुंबई स्थित ब्यूमोंडे टावर्स में अपना अपार्टमेंट बुक किया है। बताया गया था
कि यह वही बिल्डिंग थी जिसमें दीपिका रहती थीं। तीन साल के बाद शादी से ठीक पहले
रणवीर इसी बिल्डिंग में दो फ्लोर खरीदा जिसकी कीमत 15 करोड़ के आसपास बताई गई थी।

गोरेगांव में रणवीर का 10 करोड़ का घर

बांद्रा और प्रभादेवी से पहले रणवीर अपने शुरुआती दिनों में गोरेगांव में रहते
थे। तब रणवीर उस समय की कीमत के हिसाब से 10 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में रहते
थे।
पद्मावतकी शूटिंग के दौरान पास होने की वजह से वह फिर
इसी घर में रहने लगे थे।

अलीबाग में खरीदा 22 करोड़ का घर

पिछले साल ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के पास अलीबाग में 22
करोड़ रुपये में एक शानदार बंगला खरीदा है। बताया गया था कि 9000 स्क्वेयर मीटर
जमीन पर बने इस बंगले में 5 बेडरूम हैं। दोनों ने इस बंगले के लिए 1.32 करोड़ की
स्टाम्प ड्यूटी चुकाई थी।

गोवा में है आलीशान बंगला

साल 2018 में रणवीर और दीपिका ने मिलकर गोवा में एक बंगला खरीदा था। इनका यह
बंगला पॉश इलाके में है
, जहां एक्स आरबीआई
गर्वनर रघुराम राजन
, एक्स इंडियन
क्रिकेटर सुनील गावस्कर उनके पड़ोसी हैं। बताया गया था कि इसकी कीमत करीब 9 करोड़
रुपये है।

अब किंग खान के पड़ोसी बन गए रणवीर

अब रणवीर सिंह ने बांद्रा में 119 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा है, जिसके लिए उन्होंने 7.12 करोड़ स्टैम्प ड्यूटी
भरा है। 16 से 19 मंजिल तक फैले इस अपार्टमेंट के 16वें फ्लोर पर 4
BHK है और बाकी के तीन फ्लोर पेंटहाउस हैं। अभिनेता
का नया आशियाना बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के घर मन्नत के पास है।

Advertisement
Next Article