W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लॉर्ड्स में क्रिकेट के दिग्गजों से मिलकर भावुक हुए अभिनेता रणवीर सिंह,शेयर किये शानदार पल

अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों अपनी आने वाली फिल्म ’83’ की टीम के साथ इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर क्रिकेट के नामी दिग्गजों के साथ मुलाकात की और क्रिकेट के सितारों के साथ मिलने पर रणवीर काफी भावुक भी हो गए।

01:07 PM Jun 03, 2019 IST | Ujjwal Jain

अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों अपनी आने वाली फिल्म ’83’ की टीम के साथ इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर क्रिकेट के नामी दिग्गजों के साथ मुलाकात की और क्रिकेट के सितारों के साथ मिलने पर रणवीर काफी भावुक भी हो गए।

लॉर्ड्स में क्रिकेट के दिग्गजों से मिलकर भावुक हुए अभिनेता रणवीर सिंह शेयर किये शानदार पल
Advertisement
अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों अपनी आने वाली फिल्म  ’83’ की टीम के साथ इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर  क्रिकेट के नामी दिग्गजों के साथ मुलाकात की और क्रिकेट के सितारों के साथ मिलने पर रणवीर काफी भावुक भी हो गए।
Advertisement
यहां पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्ड्स से मुलाकात की। वह यहां फिलहाल, फिल्मकार कबीर खान की आगामी फिल्म ’83’ की शूटिंग कर रहे हैं। रणवीर ने रविवार को अपने प्रशंसकों के लिए पूर्व खिलाड़ियों के साथ ली गई फोटो को भी साझा किया।
Advertisement
रणवीर ने एक फोटो ली जिसमें सभी मुस्कुरा रहे हैं और उन्होंने गावस्कर को कसकर पकड़ा हुआ है। उन्होंने कैप्शन दिया, “द लिटिल मास्टर! सुनील गावस्कर, 83 फिल्म, कबीर खान, 83 स्क्वॉड।”
दूसरी फोटो में, वह वार्न के साथ मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया, “स्पिन किंग! वार्नी, शेन वॉर्न, 83 फिल्म, 83 स्क्वॉड।”
तीसरी फोटो में रणवीर सिंह सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आये और उन्होंने इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा , “गॉड ऑफ़ क्रिकेट।
एक और तस्वीर जो रणवीर कपूर से शेयर की है उसमे वो वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स के साथ बेहद खुश नजर आ रहे है। इस तस्वीर में रणवीर से कैप्शन दिया , ” अतुलनीय सर विवियन रिचर्ड्स।”
फिल्म ’83’ की कहानी 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित। रणवीर फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। उनके अलावा फिल्म में साकिब सलीम, हार्डी संधू, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी और ताहिर राज भसीन भी नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×