Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वर्ल्ड कप के बीच MS Dhoni से मिले Ranveer Singh, कैप्टन कूल को लेकर लिखी ये बात

05:53 PM Oct 05, 2023 IST | Ekta Tripathi

बॉलीवुड के काबिल एक्टर कहे जाने वाले रणवीर सिंह आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। दरअसल एक्टर इंडस्ट्री में बैक टू बैक हिट फ़िल्में दे रहे हैं। ऐसे में रणवीर ने हाल ही बॉलीवुड की हिट फिल्म डॉन 3 में भी अपने मौजूदगी का बड़ा ही अनोखे तरीके से अपने फैंस को इस बात की खुशखबरी दी थी। ऐसे में इस वक़्त देश में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का क्रेज देखने को मिल रहा हैं। जहां इस दौरान रणवीर ने क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कर दी हैं।

Advertisement

दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ख़ास तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें एक्टर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं। बेशक ऑन द फील्ड नहीं लेकिन ऑफ द फील्ड माही का जलवा बरकरार है। मौजूदा समय में धोनी फिल्मी सितारों के साथ मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने एमएस धोनी के साथ लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बता दे की रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में रणवीर एमएस धोनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन फोटो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा है- ''मेरा माही।'' इन तस्वीरों के जरिए ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि धोनी रणवीर के काफी चहेते हैं। वही अब इन तस्वीरों को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही जमकर कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- 'हाए आँखें तरस गयी थी ये देखने के लिए', तो वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- 'माही की वजह से अब रणवीर सिंह को कुछ नए फोल्लोवेर्स मिल जाएंगे' वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिए हैं की- 'कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी एक ही फ्रेम में' वही अब इस तरह के ढेरों कमेंट कर यूजर्स लगातर तारीफ करते दिख रहे हैं।

बता दे की रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 83 में शानदार पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई थी। जहां की इस फिल्म को दर्शकों का ढेरो प्यार मिलते हुए देखा गया था। मालूम हो कि धोनी ने क्रिकेट के बाद अब फिल्म लाइन में बतौर प्रोड्यूसर धोनी एंटरटेनमेंट के जरिए नई पारी का आगाज कर दिया है।

Advertisement
Next Article