W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बॉलीवुड वाइव्ज साथ नजर आए Ranveer Singh, यूजर्स बाले- दीपिका अपने पति को संभालो...

इस दौरान रणवीर सिंह महीप कपूर, नीमल कोठारी, भावना पांडे और सीमा सजदेह संग मस्ती करते दिखाई दिए। लेकिन शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप को देख रणवीर सिंह को एक बार फिर ट्रोल किया जा रहा है।

11:55 AM Sep 08, 2022 IST | Desk Team

इस दौरान रणवीर सिंह महीप कपूर, नीमल कोठारी, भावना पांडे और सीमा सजदेह संग मस्ती करते दिखाई दिए। लेकिन शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप को देख रणवीर सिंह को एक बार फिर ट्रोल किया जा रहा है।

बॉलीवुड वाइव्ज साथ नजर आए ranveer singh  यूजर्स बाले  दीपिका अपने पति को संभालो
Advertisement

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह
इन दिनों काफी विवादों का हिस्सा रहे। एक्टर किसी ना किसी वजह से न्यूज में बने
हुए हैं। अब एक बार फिर रणवीर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। रणवीर सिंह
हाल ही में नेटफिलिक्स के शो फैबुलस लाइफ ऑफ
बॉलीवुड वाइव्ज सीजन 2 में नजर आए। इस दौरान रणवीर सिंह महीप कपूर, नीमल कोठारी,
भावना पांडे और सीमा सजदेह संग मस्ती करते दिखाई दिए। लेकिन शो का एक क्लिप सोशल
मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप को देख रणवीर सिंह को एक बार फिर ट्रोल
किया जा रहा है।

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आए रणवीर सिंह, किसी को कहा 'मलाई  कोफ्ता' तो किसी से करवाई मसाज

बता दें कि शो
बॉलीवुड की वाइव्स की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें नीलम कोठारी, महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा सजदेह नजर आ रही हैं। शो के ताजा
एपिसोड में चारों एक्ट्रेस रणवीर-आलिया की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर चिल
करते दिख रही हैं। इस दौरान रणवीर सिंह उन सबके पास आकर बातें करते दिख रहे हैं। शो
में रणवीर का कैमियो देख जहां उनके फैंस एक्साइटेड दिख रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग
उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर
वायरल क्लिप में रणवीर सिंह सभी एक्ट्रेस से बिंदास बात करते दिख रहे हैं। वह अपने
सुपरकूल अंदाज में महीप पर फोकस करके बात करते हैं। रणवीर खुद को ‘बैट्री ऑपरेटेड डिवाइस‘ बताते हैं और इतना ही नहीं पैर में मोच आने की बात कहकर महीप
से फुट मसाज करने को कहते हैं। महीप कपूर रणवीर सिंह को फुट मसाज (पैरों की मसाज)
करती हैं तो रणवीर अजीब आवाजें निकालते हैं। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर
यूजर्स भड़क उठे हैं।

सोशल मीडिया पर
लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए
लिखा कि दीपिका कृपया आओ अपने आदमी को ले आओ। यार ये कमबख्त शर्मिंदगी है। एक और
यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे पता है कि यह स्टेजेड है, स्क्रिप्टेड है, लेकिन मैं केवल इतना कहना चाहती हूं कि इससे
उनकी(रणवीर) छवि को किसी भी
तरह से मदद नहीं मिलती है। मुझे उम्मीद है कि यह समय गवांए खुद को करण से अलग कर
ले, तब तक बहुत देर नहीं हुई है।@RanveerOfficial  उस विरासत पर ध्यान
केंद्रित करें जिसे आप बनाना चाहते हैं क्योंकि मुझे यकीन है कि वह यह तो नहीं है।

सोशल मीडिया पर
ऐसे कई कमेंट्स किये जा रहे हैं। लोगों ने दीपिका को टैग करते हुए रणवीर सिंह को
संभालने की बात तक कह डाली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द ही फिल्म
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट संग नजर आने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×