W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भावुक होकर रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ 'रील और रियल' लाइफ की कहानी की शेयर

रणवीर ने लिखा : मेरी पत्नी से बढ़कर कौन मेरी पत्नी के किरदार को निभा पाएगा? दीपिका पादुकोण ’83’ में रोमी देव के किरदार को निभा रहीं हैं। इस जीनियस कास्टिंग का श्रेय कबीर खान को जाता है।

11:30 AM Jun 13, 2019 IST | Ujjwal Jain

रणवीर ने लिखा : मेरी पत्नी से बढ़कर कौन मेरी पत्नी के किरदार को निभा पाएगा? दीपिका पादुकोण ’83’ में रोमी देव के किरदार को निभा रहीं हैं। इस जीनियस कास्टिंग का श्रेय कबीर खान को जाता है।

भावुक होकर रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ  रील और रियल  लाइफ की कहानी की शेयर
Advertisement
हाल ही मैंने खबर आयी थी की दीपिका पादुकोण फिल्म ’83’ की टीम का हिस्सा बनने के लिए टीम को ज्वाइन कर चुकी है और ये खबर उनके पति रणवीर सिंह ने ही फैंस के साथ शेयर की थी।  रणवीर ने अब दीपिका और फिल्म ’83’ के निर्देशक कबीर खान के साथ वाली अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। 

Advertisement
Advertisement
इस तस्वीर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा : मेरी पत्नी से बढ़कर कौन मेरी पत्नी के किरदार को निभा पाएगा? दीपिका पादुकोण ’83’ में रोमी देव के किरदार को निभा रहीं हैं। इस जीनियस कास्टिंग का श्रेय कबीर खान को जाता है।
इस फिल्म में साल 1983 के वर्ल्ड कप में भारत के शानदार और ऐतिहासिक जीत को दर्शाया जाएगा। रणवीर सिंह फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के किरदार को निभा रहे हैं और दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। 

इसके बाद रणवीर ने ट्विटर पर अपनी और दीपिका की एक बूमरैंग वीडियो को साझा किया है। वीडियो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा : मेरी जिंदगी की कहानी..रियल और रील।
इस फिल्म के जरिए रणवीर और दीपिका शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। यह स्टार कपल पहले ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ जैसी फिल्मों में एक-दूसरे के साथ काम कर चुका है।
’83’ में आर. बद्री, आदिनाथ कोठारे, हार्डी संधू, चिराग पाटील, साकिब सलीम, जतिन सरना, पंकज त्रिपाठी, दिनकर शर्मा, जीवा, ताहिर राज भसीन, ऐमी विर्क, धर्य करवा, निशांत दहिया और साहिल खट्टर भी हैं।
रिलायन्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

लाल लहंगे चोली में वायरल हुई सारा अली खान की तस्वीर और फैंस ने कर दिया शादी के लिए प्रपोज

Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×