Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणवीर सिंह ने शेयर किया रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सर्कस का फर्स्ट लुक, क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म सर्कस का पोस्टर शेयर किया है। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा अभिनीत सर्कस 23 दिसंबर 2022 को दुनिया भर में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

12:45 PM May 10, 2022 IST | Desk Team

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म सर्कस का पोस्टर शेयर किया है। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा अभिनीत सर्कस 23 दिसंबर 2022 को दुनिया भर में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

रणवीर सिंह बॉलिवुड के ऐसे स्टार हैं, जो हर किरदार में ढल जाते हैं। हर निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करने को
बेताब रहते हैं। रणवीर भी इस वक्त बैक-टू-बैक कई फिल्में कर रहे हैं। जहां एक तरफ
उनकी फिल्म जयेशभाई जोरदार इस हफ्ते रिलीज हो रही है
, वहीं सिंबा और सूयवंशी में एक साथ काम करने के बाद रणवीर
सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी फिर एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने जा रही
है।

Advertisement

इसके साथ ही रणवीर ने रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सर्कस की पहली झलक फैंस के
साथ शेयर की है। इस फिल्म की चर्चा पिछले काफी वक्त से चल रही थी
, फैंस फुल टू एक्शन फिल्म्स डायरेक्ट करने वाले
रोहित शेट्टी की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे ऐसे में
फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए एक्टर ने फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म सर्कस का पोस्टर शेयर किया है।
पोस्टर में रणवीर के दो चेहरे नजर आ रहे है जिसे देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा
रहा है कि इस फिल्म में एक्टर के डबल रोल देखने को मिल सकते है। इसी के साथ पोस्टर
में नीचे कई सारे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर के नीचे बड़े-बड़े अक्षरों में द शो बिगिन्स क्रिसमस 2022लिखा हुआ है जिसका मतलब साफ है कि यह फिल्म इसी साल क्रिमसम
के मौके पर रिलीज होगी। पोस्टर को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में सर्कस दिस
क्रिसमस के साथ रोहित शेट्टी
, रोहित शेट्टी
पिक्चर्स और टीसीरीज को टैग किया है।

इस गुड न्यूज को सुनकर एक्टर के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए है, वह अपनी खुशी को कॉमेंट के जरिए जाहिर कर रहे
है। फैंस ने रोहित शेट्टी के साथ एक्टर की सुपरहिट फिल्म सिंबा को काफी पसंद किया
था। रोहित शेट्टी को उनकी फिल्मों में धमाकेदार एक्शन सीन्स के लिए जाना जाता है।

फैंस को पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म में भी उन्हें रणवीर के शानदार एक्शन सीन्स
देखने को मिलने वाले हैं। रोहित और रणवीर एक दूसरे के काम करने के तरीकों को
भली-भांति समझ गए है और यही कारण है कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी उन्हें एक बार फिर
रणवीर के साथ फिल्म ला रहे है।

 

Advertisement
Next Article