टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, रोहित शेट्टी की इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने एक्टर

रोहित शेट्टी की अपकमिंग मूवी ‘सर्कस’ का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, तबसे छाया हुआ है। इसमें न सिर्फ दीपिका पादुकोण के स्पेशल सॉन्ग की झलक दिखाई दी है, बल्कि ‘गोलमाल’ के फेमस किरदारों का भी जिक्र किया गया है। अब रोहित ने हिंट दिया है कि ‘गोलमाल 5’ में रणवीर भी होंगे।

11:05 AM Dec 03, 2022 IST | Desk Team

रोहित शेट्टी की अपकमिंग मूवी ‘सर्कस’ का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, तबसे छाया हुआ है। इसमें न सिर्फ दीपिका पादुकोण के स्पेशल सॉन्ग की झलक दिखाई दी है, बल्कि ‘गोलमाल’ के फेमस किरदारों का भी जिक्र किया गया है। अब रोहित ने हिंट दिया है कि ‘गोलमाल 5’ में रणवीर भी होंगे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिहं स्टारर सर्कस थियेटर में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता पहली बार डबल रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस फिल्म सर्कस को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म के पोस्टर, टीजर के साथ अब ट्रेलर भी आउट हो चुका है और इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सर्कस के ट्रेलर के साथ ही रणवीर के फैंस के लिए एक गु़ड न्यूज भी सामने आई है। 
खबर है सर्कस के बाद रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की एक और फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। वहीं ‘सर्कस’ रोहित और रणवीर  की साथ दूसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म सिंबा मे काम किया था। सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। वहीं अब रणवीर ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रहे है जिसकी जानकारी खुद डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने दी है।
दरअसल, सर्कस के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी से सवाल पूछा गया कि क्या वो  ‘बिग कॉमेडीवर्स’ क्रिएट कर रहे हैं तो इस सवाल के जवाब में एक्टर रणवीर सिंह ने कहा, ‘इसके साथ मैं रोहित शेट्टी के ‘कॉमेडीवर्स’ में आप सभी का विनम्रतापूर्वक स्वागत करता हूं।’ रणवीर के जवाब के बाद रोहित ने जवाब देते हुए कहा, ‘बहुत स्मार्ट आदमी है, अभी गोलमाल में आएगा ये।’ 
इसी के साथ रोहित ने कंफर्म कर दिया है कि अगर वो ‘गोलमाल 5’ बनाएंगे तो इस बार रणवीर सिंह फिल्म का हिस्सा होंगे। बता दें कि  रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ के सभी पार्ट सुपरहिट साबित हुए है। दर्शकों को ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की हर फिल्म बहुत पसंद आई है और वो इसके आगे के पार्ट्स देखने के लिए काफी बेताब हैं। वहीं ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
रणवीर सिंह स्टारर ‘सर्कस’ 23 दिसंबर 2022 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।फिल्म को  डायरेक्ट और प्रोड्यूस दोनों ही रोहित शेट्टी ने किया है। कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा सहित कई स्टार्स हैं। इन सभी के अलावा सर्कस में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कैमियो है जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली है।
Advertisement
Advertisement
Next Article