रणवीर सिंह ने केआरके को लेकर उठाया ये बड़ा कदम, इस वजह से किया ब्लॉक
विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर कमाल आर खान ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की रिलीज़ के समय ट्वीट किए थे। जिसके बाद रणवीर सिंह ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। जानें क्या है पूरी खबर…
04:50 PM May 20, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस इंडस्ट्री में अपने ड्रेसिंग सेंस से लेकर कूल अंदाज़ में रहने के लिए जाने जाते हैं। रणवीर हर वक्त अपनी ही धुन में नज़र आते है। उनका ये अंदाज़ लोगों को भी काफी पसंद आता है। जिस वजह से आज उनके कईं तमाम फैंस हैं। सोशल मीडिया पर भी रणवीर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहतें हैं। लेकिन इसी बीच अब ऐसा लग रहा है कि रणवीर सिंह को किसी के ट्वीट से फर्क पड़ा है। जिस पर रणवीर ने रिएक्ट किया है।
Advertisement
आपको बता दें, विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर कमाल आर खान ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की रिलीज़ के समय ट्वीट किए थे। साथ ही इस फिल्म का जमकर मज़ाक भी उड़ाया था। और इस फिल्म को फ्लॉप करार दिया था। जिसके बाद रणवीर सिंह ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। जिसकी जानकारी खुद केआरके ने अपने ट्वीट के ज़रिए दी है कि रणवीर सिंह ने केआरके को ब्लॉक कर दिया है।
दरअसल, केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “मैंने फिल्म 83′ को बर्बाद कर दिया और रणवीर सिंह ने उस सच्चाई को एक्सेप्ट भी किया। इसके बाद मैंने फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ को बर्बाद किया लेकिन उन्होंने मुझे ब्लॉक कर दिया। वो ये सदमा नहीं झेल पाए। मैं इस मामले में अर्जुन कपूर की इज्ज़त करता हूं कि उन्होंने मुझे कभी ब्लॉक नहीं किया। वो सच को स्वीकार करने की हिम्मत रखते हैं”। इस ट्वीट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि रणवीर सिंह केआरके के ट्वीट से परेशान हो गए थे। जिस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है।
बता दें, केआरके ने इसके आगे भी एक ट्वीट किया है। जिसमें वो रणवीर सिंह को ये कहते दिख रहें हैं कि वो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से कुछ सीखें। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भाई अपनी वाइफ से कुछ सीखों, उसने अभी तक मुझे ब्लॉक नहीं किया।” बता दें, कमाल आर खान ने कईं बार दीपिका को ट्रोल किया है लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक उन्हें ब्लॉक नहीं किया है। इसके साथ ही केआरके ने कईं सेलेब्स को भी ट्रोल किया है और उनका मज़ाक बनाते नज़र आए हैं।
Advertisement