Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणवीर सिंह थे इस लड़की के प्यार में लट्टू, लेकिन उसने इस एक्टर के लिए कर दिया रणवीर को डिच?

क्या आप जानते है कि कॉलेज के दिनों में रणवीर सिंह किसके साथ इश्क़ लड़ाते थे?, एक्टर किसके प्यार में लट्टू थे? और वो कौन थी जिसने एक्टर को डिच कर दिया था?

01:49 PM Jul 11, 2022 IST | Desk Team

क्या आप जानते है कि कॉलेज के दिनों में रणवीर सिंह किसके साथ इश्क़ लड़ाते थे?, एक्टर किसके प्यार में लट्टू थे? और वो कौन थी जिसने एक्टर को डिच कर दिया था?

B- Town की कुछ ऐसी लव स्टोरीज है जो परवान तो चढ़ी, लेकिन कभी अपने अंजाम तक नहीं पहुंच सकी। ऐसी ही एक स्टोरी है बॉलीवुड के इस वक़्त के सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाने वाले रणवीर सिंह की। रणवीर सिंह पर आज लाखो लड़कियां जान छिड़कती है। वही एक्टर पर इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस यानी दीपिका पादुकोण फ़िदा हो चुकी है और उनके प्यार में कैद होकर एक्ट्रेस ने उनसे शादी भी कर ली। 
Advertisement
लेकिन क्या आप जानते है कि कॉलेज के दिनों में रणवीर सिंह किसके साथ इश्क़ लड़ाते थे?, एक्टर किसके प्यार में लट्टू थे? और वो कौन थी जिसने एक्टर को डिच कर दिया था? दरअसल, ये कहानी तब की है जब रणवीर सिंह मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ते समय जिंदगी में पहली बार एक लड़की पर दिल हार गए थे। वो लड़की और कोई नहीं, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दूसरी बेटी आहना देओल थी। 
आहना और रणवीर में बहुत जल्दी दोस्ती हो गई ,और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। कहा जाता है कि रणवीर, आहना के ऊपर बुरी तरह लट्टू थे। दोनों करीब 4 -5 साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन अचानक एक्टर की ज़िन्दगी में तूफान आ गया जब आहना ने उनसे ब्रेकअप कर लिया। आपको बता दे इनके रिश्ते में आई दरार की वजह बने बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर। 
जो उन दिनों रणवीर के क्लासमेट थे और दोनों का कॉलेज में काफी दबदबा था। इस दौरान रणवीर के साथ बेहद दिल दुखाने वाला ये किस्सा हुआ। जब उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें आदित्य रॉय कपूर के लिए डिच कर दिया। खबरों की माने तो अहाना देओल ने संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘गुज़ारिश’ में अस्सिट किया था। उसी दौरान वो आदित्य रॉय कपूर से मिली और दोनों में नज़दीकियाँ बढ़ गयी। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य और अहाना ने करीब 4 साल तक एक दुसरे को डेट किया लेकिन बाद में उनके रिश्ते पर भी फुल स्टॉप लग गया। जब आदित्य का नाम श्रद्धा कपूर से जोड़ा जाने लगा और फिर बाद में अहाना देओल की शादी किसी और से हो गयी। वही अब रणवीर सिंह भी दीपिका के साथ अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश है।
Advertisement
Next Article