W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रणवीर सिंह ने खत्म की अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग, प्रमोशन के लिए रोहित शेट्टी ने बनाया 'मास्टर प्लान'

रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की हाल ही शूटिंग खत्म हुई। इसे लेकर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर जानकारी साझा की है।

05:19 PM Nov 17, 2022 IST | Desk Team

रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की हाल ही शूटिंग खत्म हुई। इसे लेकर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर जानकारी साझा की है।

रणवीर सिंह ने खत्म की अपकमिंग फिल्म  सर्कस  की शूटिंग  प्रमोशन के लिए रोहित शेट्टी ने बनाया  मास्टर प्लान
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणवीर
सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है।
रणवीर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और उनकी एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले
बेताब रहते है। रणवीर भी अपने फैंस से जुड़े रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ते है और
अपनी हर अपटेड फैंस के साथ शेयर करते हैं।

पिछले काफी वक्त से
रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म
में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नजर आने वाले है वही एक्टर ने अपनी आगामी
फिल्म सर्कस की शूटिंग खत्म करने की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की
है साथ ही एक्टर ने डायरेक्टर के आगे का प्लॉन भी बताया है।

रणवीर सिंह ने अपने
ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। उसमें वो रोहित के साथ दो विंटेज कारों के साथ जमीन पर बैठे
दिख रहे हैं और रोहित दोनों
ही किसी बात पर ठहाके लगाते दिख रहे हैं। वहीं,  इन दोनों के थोड़ी पीछे ही एक्टर वरुण शर्मा  भी बैठे नजर आ
रहे हैं जो रोहित को देख रहे हैं।

Rohit Shetty and Ranveer Singh reunite for Cirkus | Entertainment News,The  Indian Express

अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने की
जानकारी फैंस के साथ साझा की है। इसी के साथ उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन
में लिखा, शूटिंग खत्म, प्रमोशन की प्लानिंग शुरू. मास-टर फिल्ममेकर के
मास-टर प्लांस!!!रणवीर फोटो में ब्लू कलर
टी-शर्ट में गले पर रुमाल बांधे दिखाई दे रहे हैं। वहीं रोहित ने ग्रीन कलर की
शर्ट पहनी हुई है।

Ranveer Singh unveils the first poster of Cirkus. Release date out |  Filmfare.com

रणवीर सिंह स्टारर सर्कस इस साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसबंर को रिलीज होगी।  वहीं खबरें है कि फिल्म में रोहित शेट्टी के
खास दोस्त अजय देवगन और दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस करते नजर आ सकते हैं। यह पीरियड कॉमेडी
फिल्म है और यह बीते जमाने की फिल्म अंगूरपर बेस्ड है। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज
है।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×