Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बलात्कार का आरोपी तैराकी कोच गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे गोवा के बर्खास्त तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

09:24 AM Sep 07, 2019 IST | Desk Team

एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे गोवा के बर्खास्त तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

पणजी : एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे गोवा के बर्खास्त तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) उत्कर्ष प्रसून ने बताया कि गांगुली को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार किया गया। गोवा पुलिस ने गोवा तैराकी संघ के लिए कोचिंग देने वाले गांगुली के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया था। इसके बाद से वह गायब थे। 
Advertisement
प्रसून ने बताया कि लड़की के पिता ने पहले पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़ित और कोच दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले है। शिकायत में कहा गया है कि यह घटना गोवा के मापुसा में हुई थी। अधीक्षक ने कहा, ‘‘शिकायत दर्ज होने के बाद, उत्तरी गोवा जिला पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। उन्हें यह शिकायत ई-मेल से मिली और फिर मापुसा पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई। 
प्रसून ने कहा, ‘‘गांगुली का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अगल-अलग शहरों में जा रहा था। गांगुली के खिलाफ गोवा के मापुसा पुलिस थाने में गुरुवार को आईपीसी के बलात्कार, छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी के साथ-साथ पोस्को कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। 
इस मामले से जुड़े कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने सिलसिलेवार ट्वीट में गांगुली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस बीच भारतीय तैराकी महासंघ ने गांगुली पर खेल से जुड़ी हर गतिविधि के लिये प्रतिबंध लगा दिया।
Advertisement
Next Article