Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बलात्कार मामला : राम रहीम और साध्वियों की याचिका HC ने की स्वीकार

NULL

03:34 PM Oct 09, 2017 IST | Desk Team

NULL

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बलात्कार मामले में 20 साल की कैद की सजा के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की याचिका और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उम्र कैद की सजा की मांग करने वाली दो बलात्कार पीड़िताओं की याचिका आज विचारार्थ स्वीकार कर ली।

Advertisement

यह मामला आज जब सुनवाई के लिए आया तो न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति सुधीर मिथल की खंडपीठ ने राम रहीम के वकील को जुर्माने के तौर पर 30 लाख रूपये दो महीने के अंदर किसी बैंक में जमा करने के निर्देश दिए।

सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम पर यह जुर्माना लगाया था। पीड़िताओं के वकील नवकिरण सिंह ने यहां बताया, गुरमीत राम रहीम सिंह की सजा बढ़ा कर उसे उम्र कैद की सजा करने के लिए बलात्कार पीड़िताओं की ओर से दायर पुनरीक्षण याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली गयी है।

डेरा प्रमुख के वकील एसके गर्ग नरवाना ने भी बताया, अदालत ने (दोषसिद्धी के खिलाफ) हमारी अपील भी विचारार्थ स्वीकार कर ली है। दोनों याचिकाओं पर अब एक साथ सुनवाई होगी। नरवाना ने बताया, उच्च न्यायालय ने हमें अदालत के मार्फत एफडीआर की शक्ल में दो महीने के अंदर किसी बैंक में जुर्माना जमा करने का भी हमें निर्देश दिया।

अगर हमारी अपील हमारे पक्ष में जाती है तो हम ब्याज के साथ धन वापस पा लेंगे। जेल में बंद डेरा प्रमुख ने 25 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी जिसमें पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें दो शिष्याओं के बलात्कार करने पर उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी।

दो बलात्कार पीड़िताओं ने भी 4 अक्तूबर को उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को उम्र कैद की सजा सुनाने का आग्रह किया था।

Advertisement
Next Article