For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

असम में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने एक महिला और दो पुरुषो को किया गिरफ्तार

12:24 PM Sep 28, 2023 IST | Uday sodhi
असम में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म  पुलिस ने एक महिला और दो पुरुषो को किया गिरफ्तार

असम के मोरीगांव जिले के भूरागांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से बलात्कार के मामले में एक महिला और दो अन्य पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की का 7 सितंबर को अपहरण कर लिया गया और कथित तौर पर कई बार सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने कहा कि उसे एक अन्य महिला मुर्शिदा बेगम के घर पर दो सप्ताह से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसके घर में हुए रेप में दो से तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने आरोपी महिला और दो अन्य पुरुषों को इस मामले में हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है। एएसपी समीरन बैश्य ने बताया कि लगभग 12 से 13 दिनों तक पीड़िता को आरोपी मुर्शीदा बेगम ने अपने घर में रखा, जहां से पीड़िता को बरामद किया गया। मोरीगांव पुलिस स्टेशन में एक गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था और हमने मामले की जांच शुरू की। हमे लापता महिला मुर्शिदा बेगम के घर से मिली जिसके बाद मुर्शिदा बेगम को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने खुलासा किया कि इसमें 2-3 लोग शामिल थे, और हमने तदनुसार दो और लोगों को गिरफ्तार किया। हमने उन्हें अदालत में पेश किया और अब वे पुलिस रिमांड पर हैं। जांच के दौरान यह पता चला कि पीड़िता के साथ दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की और हम अन्य आरोपियों को भी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आरोपी को अदालत में पेश किया गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट 8 सितंबर को दर्ज की गई थी और पीड़िता को 22 सितंबर को बरामद किया गया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Uday sodhi

View all posts

Advertisement
×