टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रुमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की खुली पोल, एक साथ मालदीव वेकेशन पर निकले लव बर्ड्स

साउथ के फेमस स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मालदीव में वेकेशन के लिए निकले हैं। दोनों को एकसाथ जाते देखकर उनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई है। इससे पहले भी दोनों को कई बार एक-साथ स्पॉट किया है।

11:39 AM Oct 08, 2022 IST | Desk Team

साउथ के फेमस स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मालदीव में वेकेशन के लिए निकले हैं। दोनों को एकसाथ जाते देखकर उनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई है। इससे पहले भी दोनों को कई बार एक-साथ स्पॉट किया है।

Advertisement

इस समय पूरे देश में
साउथ इंडस्ट्री का बोलबाला हो रहा है। साउथ स्टार्स बीतें काफी वक्त से लोगों की
पहली पसंद बन चुके हैं वहीं साउथ फिल्में भी लगातार बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं।
साउथ स्टार्स की फिल्मों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ में भी अब लोगों का इंटरेस्ट
बढ़ता जा रहा है। साउथ के मोस्ट फेमस स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
दोनों काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं।

विजय और रश्मिका की
ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती हैं। तो वहीं इनके रियल लाइफ में भी प्यार
के चर्चे खूब फिल्मी गलियारों में छाए रहते हैं लेकिन अपने रिलेशनशिप को लेकर
दोनों ने कभी खुलकर इजहार नहीं किया है। मगर वो कहते है ना प्यार को जितना मर्जी
छुपा लो, वो एक ना एक दिन सामने आ ही जाता है। ऐसा ही कुछ दोनों को एयरपोर्ट ले
मालदीव के लिए निकलते स्पॉट किया गया।

रुमर्ड लवबर्ड्स
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग स्पॉट किया गाया।
जहां रश्मिका अपने
बेज आउटफिट और
देसी फुटवियर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई। वहीं लाइगर फेम एक्टर ग्रे कलर की
टी-शर्ट और ब्लू ट्राउजर पहने एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों की सादगी ने लोगों का दिल
जीत लिया है। अपने कैजुअल लुक भी दोनों काफी अच्छे लग रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय वेकेशन मनाने के लिए मालदीव रवाना
हुए हैं। दोनों की एयरपोर्ट टाइमिंग को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि काम से
ब्रेक लेकर दोनों साथ मालदीव छुट्टी मनाने गए हैं। वहीं रूमर्ड कपल के एक साथ
छुट्टियां मनाने की बात जानकर दोनों के फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म गुडबाय सिनेमाघरों
में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में रश्मिका के अलावा अमिताभ बच्चन अहम रोल में
हैं। वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है जिसमें
एनिमल, मिशन मजनू और पुष्पा द रूल शामिल है। वहीं विजय की बात करें तो वो आखिरी
बार फिल्म लाइगर में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे लीड
रोल में थी।

Advertisement
Next Article