Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Animal' के लिए पहली पसंद नहीं थीं Rashmika Mandanna, Ranbir Kapoor के अपोजिट इस एक्ट्रेस की होनी थी एंट्री

01:50 PM Nov 27, 2023 IST | Anjali Dahiya
Animal Movie

Animal Movie: बॉलीवुड एक्टर Ranbir Kapoor  और मशहूर एक्ट्रेस Rashmika Mandanna  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Animal को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों एक्टर्स फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। जिसे देख हर कोई फिल्म की वाहवाही कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म एनिमल के लिए Rashmika Mandanna से पहले डायरेक्टर की पसंद कोई और एक्ट्रेस थी।

पहली पसंद थी ये एक्ट्रेस

Animal Movie: संदीप रेड्डी वांगा ने Rashmika Mandanna  से पहले ये फिल्म मशहूर एक्ट्रेस Parineeti Chopra को ऑफर की थी। लेकिन उन्होंने इम्तियाज अली के अगले प्रोजेक्ट, अमर सिंह चमकीला की वजह से इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। बता दें कि, Parineeti Chopra के पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं जिनमें प्रेम की शादी, अमर सिंह चमकीला और सैंकी शामिल हैं।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा को भी किया गया था अप्रोच

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म एनिमल देसी गर्ल Priyanka Chopra को भी ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया। हालांकि मेकर्स उनको इस फिल्म के लिए साइन करना चाहते थे। इसके अलावा कियारा आडवाणी को भी ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने भी ये ऑफर ठुकरा दिया।

रश्मिका बनी एनिमल एक्ट्रेस

लेकिन इन सबके बाद Rashmika Mandanna  ने इस ऑफर को स्वीकार किया और उनकी किस्मत चमक गई। बता दें कि, यह पहली बार है जब रश्मिका और रणबीर कपूर एकसाथ स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। देखना होगा कि फैंस की तरफ से इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article