Rasna ब्रांड के संस्थापक आरिज पिरोजशॉ खंबाटा का हुआ निधन, 85 वर्ष में ली आखिरी सांस
रसना समूह ने सोमवार को कहा कि उसके संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन हो गया है।
05:51 PM Nov 21, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
रसना समूह के संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का कथित तौर से निधन हो गया है। इस बात की जानकारी पूर्ण रूप से सोमवार को साझा की गई है।
Advertisement
85 वर्ष की उम्र में रसना के संस्थापक का हुआ निधन
Advertisement
समूह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 85 वर्षीय खंबाट का शनिवार को निधन हो गया। वह अरीज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के चेयरमैन भी थे।
Advertisement
वह डब्ल्यूएपीआईजेड (पारसी ईरानी जरथोस्ती का विश्व गठबंधन) पूर्व चेयरमैन और अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बयान में कहा गया है, ”खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 18 लाख खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है। रसना अब दुनिया में सूखे/गाढ़े रूप में सबसे बड़ा शीतल पेय विनिर्माता है।

Join Channel