For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Scooter पर चूहे ने किया Stunt, वीडियो देखकर भी यकीन नहीं होगा

09:48 AM Dec 03, 2023 IST | Pratibha
scooter पर चूहे ने किया stunt  वीडियो देखकर भी यकीन नहीं होगा

Mouse Perform Stunt On Scooter: सोशल मीडिया पर आए दिन स्टंट का वीडियो वायरल होता है। लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं। लेकिन अब इसी से जुड़ी एक अलग वीडियो सामने आई है। जिसमें एक चूहा मजे से स्टंट करता दिखाई दे रहा है।

Mouse Perform Stunt On Scooter

चूहा की स्टंट वीडियो हुआ वायरल

अगर बात मजेदार वीडियो की जाए तो सबसे पहला ख्याल पालतू जानवरों का आता है। इनके हरकतें लोगों को काफी पसंद आती है। यही कारण है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही के दिनों में एक ऐसा वीडियो लोगों के सामने आया जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इंसानों को देखकर जानवरों ने भी स्टैंड करना शुरू कर दिया है। जहां एक चूहा खिलौने वाली स्कूटी के ऊपर मजे स्टंट करता दिखा। जिसे देखकर यकीनन आप भी दिन रह जाएंगे।

Mouse Perform Stunt On Scooter

वीडियो में चूहा लगा प्रोफेशनल स्टैंडमैन

चूहे का स्टंट देखकर अंदाज अच्छा लग रहा है कि वह एक मानव की तरह प्रोफेशनल स्टंटमैन हो। स्टंट के दौरान चूहा एक ही जगह पर गोल-गोल घुमाने लगता है। फिर पहिया नीचे करके आराम से स्कूटर चलाता है। वैसे अगर आप ध्यान से वीडियो देखेंगे तो आप समझ पाएंगे कि चूहा खुद स्कूटर नहीं जला रहा है। बल्कि कोई रिमोट कर रहा है।

Courtesy : वायरल वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

लोगों ने दिया रिएक्शन

बता दें कि इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और कमेंट कर अपने प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह चूहा एक स्टंटमैन है। तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा कि यह कुत्ता वाकई में क्यूट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×