Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जानें कितनी है TATA Group के मालिक रतन टाटा की संपत्ति

07:32 AM Oct 10, 2024 IST | Aastha Paswan

Ratan TATA: रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। अरबपति कारोबारी भारत के सबसे अमीर लोगों में शुमार थे और उनके ग्रुप का कारोबार दुनियाभर में फैला हुआ है।

रतन टाटा का निधन

देश के सबसे प्रतिष्ठि‍त और पुराने औद्योगिक घराने टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा के बारे में कौन नहीं जानता। उनकी सा‍दगी और देशप्रेम की कहानियां तो बच्‍चे-बच्‍चे को पता हैं। टाटा समूह की सफलता भी हर किसी को मालूम है और इस विशाल समूह की बाजार पूंजी भी शायद आपको पता होगी। लेकिन, क्‍या आपको पता है कि लाखों करोड़ का बिजनेस समूह चलाने वाले रतन टाटा आखिर खुद कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

Advertisement

कितनी है रतन टाटा की कुल संपत्ति

बात अगर रतन टाटा की कुल संपत्ति की करें तो भले ही उनकी कंपनियां कमाई के मामले में दुनियाभर में डंका बजा रही हैं, लेकिन खुद र‍तन टाटा मामूली संपत्ति के मालिक हैं। आईआईएफएल वेल्‍थ हुरुन इंडिया रिच लिस्‍ट 2022 के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ महज 3,800 करोड़ रुपये बताई जाती है। एक साल पहले यानी 2021 में उनकी कुल संपत्ति सिर्फ 3,500 करोड़ रुपये बताई गई थी। ऐसे में देखा जाए तो उनकी कुल संपत्ति कंपनी की कुल संपत्ति के मुकाबले 0.50 फीसदी भी नहीं है।

क्‍यों इतनी कम है रतन टाटा की संपत्ति

टाटा समूह के मार्केट कैप के लिहाज से देखा जाए तो रतन टाटा की संपत्ति कुछ भी नहीं है। जाहिर है कि आपके मन में भी यह सवाल उठता होगा कि आखिर कंपनी की कुल कमाई जाती कहां है। तो, आपको बता दें कि टाटा समूह की सभी कंपनियां टाटा ट्रस्‍ट के तहत आती हैं और इसकी होल्डिंग कंपनी है TATA Sons यह कंपनी अपनी सभी फर्मों की कुल कमाई का 66 फीसदी हिस्‍सा धर्मार्थ कार्यों में खर्च करती है। जाहिर है कि रतन टाटा अपनी कंपनियों की कमाई खुद लेने के बजाय ट्रस्‍ट के जरिये देश और देशवासियों पर खर्च करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article