रतन टाटा ने अपनी 25 साल की उम्र वाली तस्वीर की शेयर, लोग हुए दीवाने
बीते गुरुवार को टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की जिसके बाद तो जैसे कि तारीफों की बाढ़ ही आ गई। इंस्टाग्राम पर रतन टाटा
11:53 AM Jan 24, 2020 IST | Desk Team
बीते गुरुवार को टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की जिसके बाद तो जैसे कि तारीफों की बाढ़ ही आ गई। इंस्टाग्राम पर रतन टाटा ने एक तस्वीर पोस्ट की। लॉस एंजेलिस की अपनी एक पुरानी तस्वीर रतन टाटा ने पोस्ट की।
इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैं इसे कल ही पोस्ट करने वाला था लेकिन फिर मुझे थ्रोबैक्स के बारे में बताया गया। वह कैसे गुरुवार को हो सकता है। यह मेरी लॉस एंजेलिस की थ्रो बैक तस्वीर है।
Advertisement
बता दें कि 3 लाख से ज्यादा लोगों ने रतन टाटा की इस तस्वीर को लाइक किया है और 4 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया। लोग रतन टाटा की इस पुरानी तस्वीर की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।
रतन टाटा की इस तस्वीर की एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा कि आप किसी हॉलीवुड स्टार जैसे दिख रहे हैं। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि अभी भी लड़कियां इस तस्वीर पर दीवानी हो जाएंगी।
जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में रतन टाटा ने पढ़ाई की थी और साल 1962 में कुछ दिन वहां काम करने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। उस समय 25 साल उनकी उम्र थी। 30 अक्टूबर को इंस्टाग्राम से रतन टाटा जुड़े थे। हालांकि अब उनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स इंस्टाग्राम पर हैं।
Advertisement