Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मां की कैंसर की खबर से बुरी तरह टूटे रवि किशन, सोशल मीडिया पर बयां किया दिल का दर्द

भोजपुरी एक्टर रवि किशन अपने अभिनय और अपने बेबाकी के साथ ही राजनीति की दुनिया में अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। वो लोगों को अपनी बातों और अपने पर्सनालिटी से हसाने और खुश करने की कोसिस करते रहते हैं।

11:25 AM Apr 26, 2022 IST | Desk Team

भोजपुरी एक्टर रवि किशन अपने अभिनय और अपने बेबाकी के साथ ही राजनीति की दुनिया में अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। वो लोगों को अपनी बातों और अपने पर्सनालिटी से हसाने और खुश करने की कोसिस करते रहते हैं।

भोजपुरी एक्टर रवि किशन अपने अभिनय और अपने बेबाकी के साथ ही राजनीति की दुनिया में अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं।  वो लोगों को अपनी बातों और अपने पर्सनालिटी से हसाने और खुश करने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन अभिनेता के लिए यह समय बेहद ही कठिन है। दरअसल उनकी मां कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं। इस वजह से रवि किशन इस समय बेहद परेशान चल रहे हैं। वही उनकी मां का इलाज मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में चल रहा है। और इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। बता दें कि अभी पिछले महीने ही उनके बड़ा भाई का बीमारी के चलते निधन हो गया था। तो क्या कहा रवि किशन ने जानते हैं इस रिपोर्ट में।  
Advertisement
मां के बीमारी का सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
दरअसल अभिनेता रवि किशन ने अपने ट्विटर और फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी मां के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी है। जहां उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रियजनो का स्वास्थ्य की समस्याओं से लगातार संघर्ष चल रहा हैl और ऐसे में वर्तमान में मेरी पूजनीय माता जी कैंसर की बीमारी की चपेट में आ गई है, जिनका इलाज टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई में चल रहा है l महादेव कृपा करें,  माता जी जल्द स्वस्थ हो…।
कुछ वक्त पहले हुआ था बड़े भाई का निधन
वही कुछ दिनों पहले ही रवि किशन के बड़े भाई रमेश शुक्ला ने भी इस संसार को अलविदा कह दिया था, उन्होंने 30 मार्च को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी। वही यह खबर सुन रवि किशन पूरी तरह से टूट चुके थे।  वही अभी इस सदमे से अभिनेता  बहार आए भी नहीं थे की  अब मां के कैंसर से पीड़ित होने की खबर से अभिनेता फिर से काफी परेशान हो गए हैं। वही लोग उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और अभिनेता को सांत्वना दे रहे हैं। वेल हम भी यही प्रार्थना करते हैं की उनकी माँ जल्द स्वस्थ हो जाए।  
Advertisement
Next Article