Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रविशंकर प्रसाद ने गुजरात चुनाव में केजरीवाल को बताया 'राजनीतिक फ्रीलांसर', राहुल पर भी साधा निशाना

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘राजनीतिक फ्रीलांसर’’ बताया।

11:07 PM Nov 25, 2022 IST | Desk Team

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘राजनीतिक फ्रीलांसर’’ बताया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘राजनीतिक फ्रीलांसर’’ बताया। प्रसाद यहां भाजपा के मीडिया सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, गुजरात के लोग आप को खारिज कर देंगे। गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के खिलाफ टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया। प्रसाद ने कहा, केजरीवाल चुनावों के दौरान हिमाचल प्रदेश गए थे। वह चुनावों के दौरान उत्तराखंड और गोवा भी गए थे, लेकिन अंततः आप (उन राज्यों में) हार गई। अब वह गुजरात में हैं।
Advertisement
तीसरा मोर्चा हमेशा गुजरात में विफल रहा है : रविशंकर प्रसाद 
रविशंकर प्रसाद ने कहा, गुजरात में हमेशा कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी मुकाबले हुए हैं। उनमें भाजपा जीतती है वहीं कांग्रेस हार जाती है। तीसरा मोर्चा हमेशा गुजरात में विफल रहा है। केजरीवाल अब गुजरात आए हैं, इसलिए मैं उन्हें एक ‘‘राजनीतिक फ्रीलांसर’’कहना चाहता हूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पंजाब में ‘हिंसा’ के लिए भी ‘आप’ पर हमला किया, जहां अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी सत्ता में है। प्रसाद ने दावा किया कि, कांग्रेस ने सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की उपेक्षा की और उनका अनादर किया। 
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना 
प्रसाद ने कहा, कांग्रेस का दावा है कि सरदार पटेल उनकी पार्टी के थे। अगर यह सच है, तो उनकी मृत्यु के 41 साल बाद उन्हें भारत रत्न क्यों दिया गया? मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, अगर उन्होंने खुद को इन महान स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से जोड़ने का विकल्प चुना होता तो देश एकजुट होता। प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी जिस तरह से वीर सावरकर के बारे में बात करते हैं, मैं चाहता हूं कि वह दो दिन अंडमान जेल में बिताएं, जहां सावरकर करीब 11 साल तक बंद रहे।
Advertisement
Next Article