टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मंत्री पद को लेकर Ravneet Singh Bittu ने किया बड़ा दावा, बताया क्यों छोड़नी पड़ी कांग्रेस

07:01 PM Jun 09, 2024 IST | Ujjwal Jain

भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में लुधियाना से हार के बावजूद मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए चुना है क्योंकि पंजाब की प्रगति भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ‘‘प्राथमिकता’’ है।
Highlights

Advertisement

पंजाब को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व मिले, इसलिए छोड़ी कांग्रेस

पंजाब से तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे बिट्टू लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। उन्होंने लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से हार गए। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी क्योंकि वह चाहते थे कि पंजाब को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व मिले। बिट्टू ने कहा, ''मैं चौथी बार विपक्ष की कतार में नहीं बैठना चाहता था।''

पंजाब राजग सरकार की प्राथमिकता में है - रवनीत सिंह बिट्टू

उन्होंने कहा, “भाजपा ने मेरा सपना पूरा किया और कहा कि चाहे हम (चुनाव में) जीतें या नहीं, पंजाब प्राथमिकता पर है। इसने मुझे मंत्री पद दिया, भले ही मैं निर्वाचित नहीं हुआ। ऐसा इसलिए है क्योंकि पंजाब राजग सरकार की प्राथमिकता में है।” बिट्टू ने कहा कि भाजपा पंजाब को खुशहाल देखना चाहती है और राज्य को कर्ज तथा नशे से मुक्त कराना चाहती है। उन्होंने कहा, "भाजपा और राजग सरकार पंजाब को सही रास्ते पर वापस लाना चाहती है।"

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article