Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgets
vastu-tips | Festivals
Explainer
Advertisement

जॉर्ज के विचारों को हो खेत-खलिहान को गांव खेत खलिहान तक पहुंचाने का काम करेगी रासपा-से.

स्थापना की थी वह लोकतंत्र और समाजवाद की रक्षा के लिए की थी मगर आज उसी पार्टी के मुखिया ने लोकतंत्र और समाजवाद को कुचलने का प्रयास किया।

07:29 PM Feb 06, 2019 IST | Desk Team

स्थापना की थी वह लोकतंत्र और समाजवाद की रक्षा के लिए की थी मगर आज उसी पार्टी के मुखिया ने लोकतंत्र और समाजवाद को कुचलने का प्रयास किया।

राजगीर : राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन कर समाजवादी मोर्चा के संयोजक सह सांसद डा. अरूण कुमार ने कहा कि लोकतंत्र और समाजवाद के पर्यायवाची जॉर्ज साहबे थे। उनके शेषांश को भी हमलोगों ने धारण किया है। वे किसी जाति धर्म से बंधे नहीं थे मानवता के पुजारी थे। घर में विद्रोह करके मुम्बई आकर गरीब मजदूरों के हक के लिए संघर्ष कयिा। जिस समय महाराष्ट्र में शिवसेना और बाल ठाकरे का वर्चस्व था उस समय उन्होंने मजदूरों और गरीबों के लिए काम कर एक नयी पहचान बनायी और मुम्बई के बेताज बादशाह बने।

बाद में वह कांग्रेस के दिग्गज नेता एस. वाई. पाटिल को हराकर मुम्बई से लोकसभा के सांसद बने। संसद के सदन में भी लोग उन्हें एक अलग भाव से देखते थे। 1977 में चर्चित डायनामाइट कांड में अभियुक्त बने जॉर्ज सांसद चुने गये। वे मोरारजी देसाई की सरकार में मंत्री बने। जॉर्ज फर्नांडीस भारत के वैसे नेता हुए है जिनके एक बार आगरा से पूरे देश में चक्का जाम हो जाता था वह महारे पथ प्रदर्शक रहे हैं। वह समाज के अंतिम पिछड़े लोगों के समाजसेवा के लिए हम लोगों को बताया और हम लोग जॉर्ज के विचारों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के इस राजनीतिक परिपेक्ष में लोकतंत्र और समाजवाद खतरे में है।

आज बिहार के मुखिया नीतीश कुमार का भी बयान आता है और उनके शब्दों में जो बिहार के लिए कुछ रहता है वह भी सोंचने योग्य उनकी भाषाशैली बदल गयी है। जाट ने जनता जाट ने जनता पार्टी के स्थापना की थी वह लोकतंत्र और समाजवाद की रक्षा के लिए की थी मगर आज उसी पार्टी के मुखिया ने लोकतंत्र और समाजवाद को कुचलने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि जॉर्ज लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष के लिए हमेशा लड़ते रहे राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर जॉर्ज के विचारों को खेत खलिहान गांव तक ले जायेगा और संघर्ष करेगी। इस अवसर पर रासपा सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय अलमस्त, खुर्शीद अनवर, विज्ञान स्वरूप सिंह, ओम प्रकाश बिन्द, सुरेन्द गोप, रविशंकर उर्फ पप्पू शर्मा, ऋतुराज कुमार, मनोज गुडडू, अवधेश कुशवाहा, शिव कुमार, प्रवीण कुमार, विजय बहादुर, धनमंति देवी, नूतन सिन्हा, नीतू सिंह, माया श्रीवास्तव, महाराष्ट्र से उतम गड़े सहित हजारों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिवशंकर उर्फ पप्पू शर्मा ने दी।

Advertisement
Advertisement
Next Article