RBI ने MPC की बैठक 8 फरवरी तक टाली
भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र सरकार के सात फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के कारण मौद्रिक नीति समिति की बैठक का कार्यक्रम बदलने की रविवार को घोषणा की।
12:42 AM Feb 07, 2022 IST | Shera Rajput
भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र सरकार के सात फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के कारण मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक का कार्यक्रम बदलने की रविवार को घोषणा की।
Advertisement
महाराष्ट्र सरकार ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन के कारण अवकाश घोषित किया है।
पहले यह बैठक सात से नौ फरवरी 2022 को होनी थी। अब यह बैठक आठ फरवरी को होगी और बैठक के नतीजे 10 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
आरबीआई ने देर शाम एक बयान में कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार के भारत रत्न दिवंगत मंगेशकर के सम्मान में सात फरवरी 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के कारण एमपीसी की बैठक का कार्यक्रम बदलकर अब आठ से दस फरवरी 2022 कर दिया गया है।’’
Advertisement
Advertisement