Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई में RBI को धमकी, कस्टमर केयर को मिली फर्जी कॉल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

रविवार को मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कस्टमर केयर विभाग को एक फर्जी धमकी भरा कॉल आया था। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी।

06:38 AM Nov 17, 2024 IST | Ayush Mishra

रविवार को मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कस्टमर केयर विभाग को एक फर्जी धमकी भरा कॉल आया था। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी।

इस बार धमकियों का शिकार भारतीय रिजर्व बैंक बना

महाराष्ट्र में एक बार फिर धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार इन धमकियों का शिकार भारतीय रिजर्व बैंक को बनाया गया है। रविवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कस्टमर केयर विभाग को एक फर्जी धमकी भरा कॉल आया था। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी।

इस धमकी भरे कॉल के बाद अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले देश भर में एयरलाइन्स को धमकी भरे कॉल किए जा रहे थे और अब इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक को निशाना बनाया जा रहा है।

एक तरफ धमकियों का मामला शुरू हो चुका है और दूसरी ओर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुका है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए अधिकारियों और चुनाव आयोग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता लागू है

इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर में सोना सहित 14.5 करोड़ रुपये जब्त किए गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सोने की खेप विमान के जरिए गुरुवार को नागपुर पहुंची थी। ऐसा पता चला है कि इस सोने को अमरावती ले जाया जा रहा था इस बीच शनिवार को इसे अंबाझरी से वादी जाते समय पकड़ा गया।

बरामद किया गया सोना आभूषण और बिस्किट के रूप में ले जाया जा रहा था। सोना पकड़ा जाने के बाद इस गुजरात की एक फर्म सीक्वल लॉजिस्टिक में रखा गया है और सोना अंबाझरी पुलिस स्टेशन में ही रखा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article