Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिकने जा रही है RCB? Lalit Modi के खुलासे ने Cricket जगत में मचाया हड़कंप

01:48 PM Sep 30, 2025 IST | Rahul Singh Karki
RCB is Going to be Sold

RCB is Going to be Sold: क्या IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने मौजूदा मालिकों से हाथ धोने वाली है? यह सवाल अचानक चर्चा में आ गया है, क्योंकि IPL के जनक कहे जाने वाले Lalit Modi ने सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा किया है। उनके अनुसार RCB जल्द ही नए मालिकों के हवाले की जा सकती है। आइये आपको इस मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं।

RCB is Going to be Sold: ललित मोदी का बड़ा दावा

Advertisement
Lalit Modi

दरअसल, Lalit Modi ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि शुरुआत में RCB के बिकने की खबरें सिर्फ अफवाह थीं, लेकिन अब मालिकों ने इसे अपनी बैलेंस शीट से हटाने का फैसला कर लिया है। मोदी ने दावा किया कि टीम पर निवेश करने का यह सही समय है और इसमें बड़े ग्लोबल फंड या सॉवरेन फंड्स की दिलचस्पी हो सकती है। उन्होंने इसे 'गोल्डन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटी' बताया है।

रिकॉर्डतोड़ कीमत पर बिकेगी RCB

RCB is Going to be Sold

Lalit Modi के मुताबिक, RCB की बिक्री वैल्युएशन का नया रिकॉर्ड बना सकती है। यह सिर्फ IPL की तेजी से बढ़ती ग्लोबल स्पोर्ट्स लीग की ताकत को ही नहीं दिखाएगा, बल्कि इसके मार्केट वैल्यू को भी एक नई ऊंचाई देगा। मोदी ने कहा कि जो भी नया मालिक RCB खरीदेगा, वह दुनिया की सबसे चर्चित क्रिकेट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेगा।

पहले भी बिक चुकी हैं फ्रेंचाइजी

अगर RCB बिकती है, तो यह कोई पहला मामला नहीं होगा। पिछले ही सीजन गुजरात टाइटंस को 'टॉरेंट ग्रुप' ने खरीदा था। फिर भी RCB जैसी टीम, जिसने IPL में विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को अपने साथ जोड़ा, उसका बिकना क्रिकेट जगत के लिए बहुत बड़ा झटका माना जाएगा।

RCB सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं बल्कि भावनाओं का नाम है। विराट कोहली शुरुआत से इस टीम का चेहरा रहे हैं। ऐसे में अगर वाकई ये टीम बिकती है, तो यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा सौदा साबित हो सकता है।

Also Read: NZ के खिलाफ T20 Series से बाहर हुए Glenn Maxwell, ये खिलाड़ी बना Replacement

Advertisement
Next Article