क्या आप भी mirror को बार-बार clean करके थक गए हैं? तो इन hack को अपनाकर चमका सकेंगे कांच
सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के नुस्खे आए दिन शेयर करते रहते हैं, जो आपके लिए जीवन के लिए सेविंग साबित हो सकते हैं। ये नुस्खे आपके समय के साथ-साथ आपकी मेहनत को भी कम कर देते हैं।
06:06 PM Sep 12, 2023 IST | Kajal Jha
सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के नुस्खे आए दिन शेयर करते रहते हैं, जो आपके लिए जीवन के लिए सेविंग साबित हो सकते हैं। ये नुस्खे आपके समय के साथ-साथ आपकी मेहनत को भी कम कर देते हैं। हालांकि लोग दादी मां की हैक्स पर ज्यादा यकीन करते हैं और उसी को इस्तेमाल में भी लाते हैं। ये हैक्स बुजुर्ग अपनाते थे, जिसके बाद वो अपनी अगली पीढ़ी को इसकी जानकारी देते थे। इसके पीछे मकसद था अपने बच्चों का समय बचाना। अब लोग न्यूक्लियर फैमिली में रहने लगे हैं। ऐसे में अब लोगों को हैक्स के लिए बुजुर्गों के पास जाने का समय नहीं मिलता। क्योंकि अब इसका समाधान सोशल मीडिया पर आसानी से मिल जाता है।
Advertisement
जी हां, आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे हैक्स किये जाते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। ये हैक्स जीवन में बदलाव लाने के लिए कारगर साबित हो सकते हैं. इन्हें अपनाकर लोग अपना कीमती समय बचा लेते हैं। पहले जहां सोशल मीडिया सिर्फ मौज-मस्ती और टाइम पास हुआ करता था, अब ये प्लेटफॉम बेहद काम की साबित हो रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और बेहद काम का हैक शेयर किया गया। इसमें बताया गया कि आखिर वो कौन सा सीक्रेट तरीका है, जिसके जरिये आप अपने घर के कांच को चमका सकते हैं।
एक महिला ही बता सकती है कि एक-एक दाग को हटाना कितना मुश्किल होता है। कई घंटे तक महंगे क्लीनर से घिसने के बाद भी कांच में दाग रह ही जाते हैं। इसे चमकाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं। लेकिन महंगे क्लीनर के बावजूद भी इसमें निशान नजर आ ही जाते हैं। इसे देखने के बाद मन झुंझला जाता है। लेकिन कुछ ऐसे हैक्स है, जिसके बाद आपको ढूंढे से भी निशान नजर नहीं आएंगे।
इन हैक्स को आप घर पर ही तैयार कर अपना सकते हैं। अगर आपके घर में निम्बू और सफ़ेद सिरका है, तो बस आपको किसी ओर चीज़ की जरूरत नहीं है। निम्बू और सफ़ेद सिरका को मिला लीजिये और इसे कांच पर छिड़क दीजिये। अब सूखे कपड़े से इसे साफ़ कर लीजिये। इसके अलावा अलग-अलग कांच की सफाई अलग तरीके से होती है, अगर कांच की टेबल को साफ करना है तो एल्कोहल का इस्तेमाल करें। घर की खिड़कियों को बाहर से साफ़ करना है तो सर्फ़ का पानी। एसे तमाम तरह के हैक्स आपको सोशल मीडिया पर आसानी से देख सकते हैं।
Advertisement