For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Realme Narzo 70 Pro 5G फ्लैट डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

04:28 PM Feb 27, 2024 IST | Nisha Pathak
realme narzo 70 pro 5g फ्लैट डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

Realme Narzo 70 Pro 5G: टेक कंपनी Realme ग्राहकों के लिए बेहतरीन फोन लाती रहती है। इन दिनों एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी का यह फोन Realme Narzo 70 Pro 5G है। हाल ही में इस फोन को लॉन्च से पहले ही अमेजन की माइक्रोसाइट पर डिस्प्ले फीचर्स के साथ देखा गया है। लैंडिंग पेज से मिली जानकारी से पुष्टि होती है कि इस फोन को मार्च में लॉन्च किया जाएगा। Amazon पर फोन का रियर डिजाइन भी पता चलता है। आइए इस फोन की खूबियों और डिजाइन के बारे में जान लेते हैं।

Realme Narzo 70 Pro 5G फ्रंट डिजाइन

इस स्मार्टफोन की जो तस्वीर सामने आई है। उससे इसका फ्रंट डिजाइन स्पष्ट होता है। इसमें स्लिम बैजल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले प्रदान किया जाएगा। 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली ये डिस्प्ले रेनवॉटर टच सपोर्ट के साथ आएगी। हालांकि डिस्प्ले के साइज के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

Realme Narzo 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

  • Realme के अपकमिंग फोन Android 14 पर आधारित Realme UI 5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें 65 प्रतिशत तक प्री-इन्स्टॉल्ड ऐप भी दिए जाएंगे।
  • फोन में परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 7050 चिपसेट प्रदान किया जाएगा। उम्मीद है कि ये फोन 1 टीबी स्टोरेज के साथ एंट्री लेगा।
  • इसमें 50MP Sony IMX890 (OIS) प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। दो 2X जूम को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें 112 डिग्री FOV के साथ एक अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। हालाँकि, डिवाइस के तीसरे कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
  • इस फोन को पिछले साल लॉन्च किए गए Narzo 60 Pro 5G के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। जिसके आधार उम्मीद है कि इसमें पिछले कुछ स्पेक्स को ही अपग्रेड के तौर पर शामिल किया जाएगा।

अमेजन पर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

क्योंकि फोन लॉन्च से पहले अमेजन की माइक्रोसाइट पर लाइव हुआ है तो इससे स्पष्ट होता है कि इसे अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×