W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आखिर क्यों RR के सामनें MI ने टेके घुटने?, हार्दिक पांड्या ने बताई सच्चाई

04:08 PM Apr 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
आखिर क्यों rr के सामनें mi ने टेके घुटने   हार्दिक पांड्या ने बताई सच्चाई
Reason Behind Mi Loss

Reason Behind Mi Loss: आईपीएल 2026 में Rajasthan Royals और Mumbai Indians के बीच गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले ने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया. बारिश से प्रभावित इस मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया, लेकिन इतने कम ओवरों में भी जो रोमांच देखने को मिला, उसने मैच को यादगार बना दिया. इस मुकाबले में Hardik Pandya की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि Riyan Parag की राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की.

Advertisement

Reason Behind Mi Loss: राजस्थान की तूफानी बल्लेबाजी

Reason Behind Mi Loss
Reason Behind Mi Loss (Source: Social Media)

मैच की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी से हुई और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ देखने को मिला. Yashasvi Jaiswal और Vaibhav Suryavanshi ने बिना समय गंवाए मुंबई के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन ठोक दिए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. ऐसे में राजस्थान ने मात्र 11 ओवर में 150 रन बना दिए, जो इस छोटे फॉर्मेट में किसी भी टीम के लिए बेहद बड़ा स्कोर था.

Advertisement

Reason Behind Mi Loss: मुंबई इंडियंस की लड़खड़ाती बल्लेबाजी

Reason Behind Mi Loss
Reason Behind Mi Loss (Source: Social Media)

150 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. Rohit Sharma, Suryakumar Yadav और कप्तान Hardik Pandya जैसे बड़े खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 11 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन ही बना सकी और 27 रन से मुकाबला हार गई. हालांकि यहां सवाल अब ये खड़ा होता है कि आखिर हार की असली वजह क्या रही?

Advertisement

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार की वजह पर खुलकर बात की, उन्होंने साफ कहा कि इस हार के लिए बल्लेबाज नहीं, बल्कि गेंदबाज जिम्मेदार हैं. पांड्या के मुताबिक, गेंदबाज अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में हर गेंद की अहमियत होती है और अगर कुछ गेंदें बेहतर डाली जातीं, तो इतने छक्के नहीं लगते और मैच का नतीजा अलग हो सकता था.

Reason Behind Mi Loss: मैच का टर्निंग पॉइंट

Reason Behind Mi Loss
Reason Behind Mi Loss (Source: Social Media)

शुरुआती ओवरों में ही राजस्थान के ओपनर्स ने मैच को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया. मुंबई ने बीच में थोड़ी वापसी जरूर की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. Jasprit Bumrah जैसे अनुभवी गेंदबाज भी इस मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए, जिससे टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आई.

Reason Behind Mi Loss: आगे की राह

Reason Behind Mi Loss
Reason Behind Mi Loss (Source: Social Media)

लगातार दूसरी हार के बाद मुंबई इंडियंस के लिए चिंता बढ़ गई है। टीम का आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है, और गेंदबाजी यूनिट को जल्द ही अपनी गलतियों से सीखना होगा. वहीं दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स के लिए यह जीत सिर्फ दो अंक नहीं, बल्कि एक बड़ा संदेश है. उनकी बल्लेबाजी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुंबई इंडियंस इस हार से उबर पाएगी या राजस्थान रॉयल्स इसी तरह अपना दबदबा बनाए रखेगी? ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.

Read More: कौन है Arshdeep Singh की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?, वायरल फोटोज से मिला हिंट

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×