ऑक्सीजन की कमी सैकड़ों मछलियों की बनी थी मौत की वजह : कोहली
NULL
05:24 PM Oct 25, 2017 IST | Desk Team
झेलम नदी में रविवार को ऑक्सीजन की कमी सैकड़ों मछलियों की मौत की वजह बनी थी। जम्मू कश्मीर सरकार ने आज यह जानकारी दी। मत्स्यपालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने कहा की विस्तृत जांच में पता चला है कि इस घटना का कारण आक्सीजन की कमी होना था।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के लिये एक तकनीकी दल ने इलाके का मुआयना किया और पता लगाया कि क्यों दो दिन पहले सैकड़ मछलियों की मौत हो गयी थी।
कश्मीर के मत्स्यपालन विभाग के निदेशक और कश्मीर संभाग के संयुक्त मत्स्यपालन निदेशक ने भी इलाके का दौरा किया था।
उन्होंने बताया की विस्तृत जांच के लिये पानी और मछलियों का नमूना एकत्रित कर लिया गया था, जिसमें पानी में आक्सीजन की कमी को मछलियों की मौत की वजह बताया गया है।
Advertisement
Advertisement